Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हर घर तिरंगा अभियान तीन फेज़ में, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > हर घर तिरंगा अभियान तीन फेज़ में, कलेक्टर ने दिए निर्देश
बीकानेर

हर घर तिरंगा अभियान तीन फेज़ में, कलेक्टर ने दिए निर्देश

editor
editor Published August 8, 2025
Last updated: 2025/08/08 at 6:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में आयोजित, अधिकतम भागीदारी के निर्देश

Contents
अधिक से अधिक आयोजन हों और वेबसाइट पर हो अपलोडतीन चरणों में होगा आयोजनपहला चरण (2 से 8 अगस्त):दूसरा चरण (9 से 12 अगस्त):तीसरा चरण (13 से 15 अगस्त):13 अगस्त: तिरंगा यात्रा, बाइक व साइकिल रैलीतिरंगा केनवास, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रमबैठक में प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद

बीकानेर, 8 अगस्त –
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान इस वर्ष भी व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलाया जाएगा। इसी को लेकर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अधिक से अधिक आयोजन हों और वेबसाइट पर हो अपलोड

जिला कलेक्टर ने कहा कि तीनों चरणों के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की अधिक से अधिक संख्या में वेबसाइट पर रिपोर्टिंग होनी चाहिए, ताकि जिले की भागीदारी राष्ट्रीय स्तर पर परिलक्षित हो। उन्होंने आमजन से भी ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर ‘तिरंगा वॉलंटियर’ के रूप में पंजीकरण कराने की अपील की। यह पंजीकरण राज्य की रैंकिंग में अहम भूमिका निभाएगा।


तीन चरणों में होगा आयोजन

एडीएम सिटी रमेश देव ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि कार्यक्रम तीन चरणों में होगा:

- Advertisement -

पहला चरण (2 से 8 अगस्त):

  • स्कूलों की दीवारों और बोर्ड्स की तिरंगा सजावट

  • शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा प्रदर्शनी

  • तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता

  • तिरंगा राखी निर्माण वर्कशॉप

दूसरा चरण (9 से 12 अगस्त):

  • प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान

  • गांवों में श्रमदान

  • जल जीवन मिशन के तहत साफ-सफाई

  • जल संरक्षण संरचनाओं की देशभक्ति थीम से सजावट

  • पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत व अन्य स्वच्छता कार्य

तीसरा चरण (13 से 15 अगस्त):

  • हर राजकीय व निजी भवन पर तिरंगा फहराने का आयोजन

  • तिरंगा यात्रा और रैली

  • एलईडी लाइट्स से राजकीय भवनों की सजावट

  • प्रमुख बाजारों में दीपक, रंगोली और झंडों से सजावट


13 अगस्त: तिरंगा यात्रा, बाइक व साइकिल रैली

13 अगस्त को सुबह 8 से 11 बजे तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही दोपहर 1 बजे से “हम एक साथ हैं” की भावना के साथ बाइक रैली, साइकिल रैली व ट्रैक्टर रैली का आयोजन प्रत्येक वार्ड व पंचायत स्तर पर होगा।


तिरंगा केनवास, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम

13 से 15 अगस्त तक ग्राम पंचायतों, बस स्टैंड, सेवा केंद्रों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा केनवास लगाया जाएगा, जिस पर लोग देशभक्ति संदेश लिख सकेंगे।
14 अगस्त को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक तिरंगा प्रदर्शनी व मेला भी आयोजित किया जाएगा।
शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें जिला मुख्यालय पर रवींद्र रंगमंच पर विशेष आयोजन रहेगा।


15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम

15 अगस्त को सुबह 9 बजे जिला स्तर पर करणी सिंह स्टेडियम में मुख्य ध्वजारोहण समारोह होगा। साथ ही सभी पंचायतों, ब्लॉकों और विभागीय कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


बैठक में प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद

इस आयोजन की तैयारी बैठक में नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, जिला परिषद सीईओ सोहन लाल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता की अपील की है।


Share News

editor August 8, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नागणेची माता मंदिर की लिफ्ट खराब, बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान
बीकानेर
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा
बीकानेर
मृत समझी गई महिला में लौटी सांसें, परिजन रह गए दंग
दौसा
एसपी मेडिकल कॉलेज लाइब्रेरी में दरार, लाखों किताबें बंद
बीकानेर
राजस्थान में फिर बढ़ी तपिश, बीकानेर में हीटवेव का खतरा
राजस्थान
बीकानेर में राहगीर से लूट, बदमाशों ने चाकू दिखाकर छीने 40 हजार
बीकानेर
बीकानेर में फिरौती केस से जुड़ा हथियार गिरोह बेनकाब, कई नामजद
बीकानेर
बीकानेर में रेस्टोरेंट पर पुलिस रेड, संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की लिफ्ट खराब, बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान

Published May 7, 2026
बीकानेर

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा

Published May 7, 2026
बीकानेर

एसपी मेडिकल कॉलेज लाइब्रेरी में दरार, लाखों किताबें बंद

Published May 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर में राहगीर से लूट, बदमाशों ने चाकू दिखाकर छीने 40 हजार

Published May 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?