Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए फिर काटे गए खेजड़ी के पेड़
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए फिर काटे गए खेजड़ी के पेड़
बीकानेर

बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए फिर काटे गए खेजड़ी के पेड़

editor
editor Published July 13, 2025
Last updated: 2025/07/13 at 12:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में खेजड़ी के पेड़ों की अवैध कटाई जारी, सोलर प्लांट के लिए पेड़ काटे

राज्य वृक्ष खेजड़ी की कटाई पर सख्त निर्देशों और चेतावनियों के बावजूद बीकानेर संभाग में इसकी अवैध कटाई का सिलसिला नहीं रुक रहा है। ताजा मामला छतरगढ़ क्षेत्र के तीन डब्ल्युएम चक की रोही से सामने आया है, जहां सोलर प्लांट लगाने के लिए दिनदहाड़े खेजड़ी के पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई।

पर्यावरण प्रेमियों ने रोकी जेसीबी, बढ़ा तनाव
जैसे ही खेजड़ी की कटाई की सूचना वन्य व पर्यावरण प्रेमियों को मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद जेसीबी चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन वन प्रेमियों ने उसे घेरकर रोक लिया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जेसीबी को जब्त कर थाने ले गई।

प्रशासनिक अमला पहुंचा मौके पर, 10 से अधिक पेड़ काटे गए
जीव रक्षा संस्थान धारणियां ने इस अवैध कटाई की जानकारी छतरगढ़ के एसडीएम को दी। इसके बाद पटवारी और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि मौके पर 10 से अधिक खेजड़ी के पेड़ काटे गए थे, जिनके अवशेष वहां पड़े मिले।

- Advertisement -

धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग
घटना के विरोध में जीव रक्षा संस्थान के जिलाध्यक्ष मोखराम धारणियां, तहसील अध्यक्ष देवीलाल बिश्नोई, उपाध्यक्ष महावीर बिश्नोई, सीताराम पूनिया, हनुमान बिश्नोई, शिवकुमार डेलू और देवीलाल छीपा सहित अन्य वन प्रेमियों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बिना अनुमति खेजड़ी के पेड़ काटने वाले खातेदारों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

एफआईआर दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
धरना स्थल पर पहुंचे खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला ने प्रदर्शनकारियों से बात कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वन प्रेमियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक संबंधित खातेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद जिलाध्यक्ष धारणियां ने खातेदार सोहनलाल बिश्नोई और राजकमल बिश्नोई पर खेजड़ी के पेड़ काटने, गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में परिवाद दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकारी निर्देशों के बावजूद पेड़ों की कटाई, सवालों में प्रशासन
संभागीय आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बार-बार हो रही अवैध कटाई से प्रशासनिक गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्य वृक्ष खेजड़ी के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगेगा।


Share News

editor July 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
बीकानेर
पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज
बीकानेर
मातृभाषा और बाल साहित्य पर प्रज्ञालय संस्थान में गोष्ठी आयोजित
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 8 मई को दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के 12 स्टेशनों पर ठहराव
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त
बीकानेर
बाड़मेर सीमा में पाकिस्तानी युवक घुसा, बीएसएफ ने पकड़ा
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत

Published May 7, 2026
बीकानेर

चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप

Published May 7, 2026
बीकानेर

पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Published May 7, 2026
बीकानेर

मातृभाषा और बाल साहित्य पर प्रज्ञालय संस्थान में गोष्ठी आयोजित

Published May 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?