Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पैसे चौगुना करने का झांसा, भाजपा की पूर्व पार्षद गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > पैसे चौगुना करने का झांसा, भाजपा की पूर्व पार्षद गिरफ्तार
crimeराजनीतिराजस्थान

पैसे चौगुना करने का झांसा, भाजपा की पूर्व पार्षद गिरफ्तार

editor
editor Published June 17, 2025
Last updated: 2025/06/17 at 12:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पैसे चौगुना करने का झांसा, भाजपा की पूर्व पार्षद गिरफ्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में घरेलू सामान और कम समय में पैसा चौगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा की पूर्व पार्षद कांता छीपा (56) को गिरफ्तार किया है। कांता सांगानेर के लावाला चौक की रहने वाली हैं और उन्हें मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पकड़ा।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम के अनुसार, कांता छीपा पर आरोप है कि वह ठगी के एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थीं, जिसमें आम लोगों से सस्ते सामान और तगड़े मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों रुपये ऐंठे गए।

तीन महिलाओं ने चलाया ठगी का नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि कांता छीपा के साथ इस गिरोह में माला सिंह, रेखा छीपा और एक अन्य महिला, जिसे ‘राज मैडम’ के नाम से पहचाना जा रहा है, शामिल थीं। मुख्य आरोपित माला सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी की भूमिका की जांच जारी है।

- Advertisement -

ठगी का तरीका और झूठे वादे
आरोपियों ने लोगों को 5 हजार रुपये जमा करवाने पर 15-20 दिन में 22 हजार रुपये लौटाने का झांसा दिया। इसके अलावा, वे 2200 रुपये के तेल के पीपे को 1200 रुपये में देने, और 1 लाख रुपये की स्कूटी केवल 50 हजार रुपये में उपलब्ध कराने की बात कहती थीं।

शुरुआत में कुछ लोगों को स्कूटी या सस्ता सामान देकर विश्वास दिलाया गया, जिससे और भी लोग इनके झांसे में आकर बड़ी रकम जमा कराने लगे। इसी तरह, सस्ते राशन के नाम पर भी पैसे वसूले गए।

पुलिस जांच जारी, कई आरोपी फरार
यह मामला 3 मार्च 2025 को त्रिलोक छीपा की शिकायत पर दर्ज हुआ था। उसने बताया कि माला सिंह अक्सर कांता छीपा के घर पर आकर लोगों से पैसा लेती थी। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और इस मामले में कई अन्य पीड़ितों के सामने आने की संभावना है।

अदालत में पेशी के बाद कांता छीपा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Share News

editor June 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली चोरी रोकने पर फैक्ट्री संचालक से मारपीट, बंधक बनाकर हमला
बीकानेर
बीकानेर में टैंकर पानी की दरें तय, ज्यादा वसूली पर कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, मासूम की मौत से मचा हड़कंप
बीकानेर
जानिए आज का राशिफल, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
बीकानेर
बीकानेर में आर्मी कैंटीन से लौटते बुजुर्ग की चक्कर आने से अचानक मौत
बीकानेर
बीकानेर विद्युत पिलर बॉक्स मरम्मत का चल रहा है अभियान
बिजली बीकानेर राजस्थान
पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान

You Might Also Like

बिजलीबीकानेरराजस्थान

बीकानेर विद्युत पिलर बॉक्स मरम्मत का चल रहा है अभियान

Published April 18, 2026
बीकानेरराजस्थान

डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न

Published April 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान शिक्षा विभाग में 9582 पदों पर भर्ती को मंजूरी

Published April 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक की चार किताबें हटाईं

Published April 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?