Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पाकिस्तान को बेनकाब करेगा भारतीय सांसदों का वैश्विक मिशन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पाकिस्तान को बेनकाब करेगा भारतीय सांसदों का वैश्विक मिशन
बीकानेर

पाकिस्तान को बेनकाब करेगा भारतीय सांसदों का वैश्विक मिशन

editor
editor Published May 16, 2025
Last updated: 2025/05/16 at 6:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली।
पाकिस्तान द्वारा पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैलाए जा रहे झूठ को उजागर करने के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विभिन्न देशों की यात्रा पर भेजने का निर्णय लिया है, जो दुनियाभर में पाकिस्तान की साजिशों को बेनकाब करेगा।

इस मिशन के तहत लगभग 30 सांसदों को 10 दिनों के लिए विदेश यात्रा पर भेजा जाएगा। ये सांसद अलग-अलग देशों में जाकर वहां की सरकारों, थिंक टैंक, मीडिया और जन प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, एनसीपी (एसपी), जेडीयू, बीजेडी, सीपीआई (एम) सहित अन्य दलों के सांसद शामिल होंगे।

पाकिस्तान फैला रहा झूठा नैरेटिव
पाकिस्तान, पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगातार झूठ बोल रहा है। वह तथ्यों से हटकर एक झूठा नैरेटिव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। चीन और तुर्किये जैसे देशों के समर्थन से उसे कुछ बल मिला है, लेकिन भारत सरकार उसकी इन कोशिशों को कूटनीतिक तरीके से नाकाम करना चाहती है।

सांसदों की सूची लगभग तय
सूत्रों के अनुसार, भाजपा की ओर से अनुराग ठाकुर और अपराजिता सारंगी, कांग्रेस की ओर से शशि थरूर, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद और अमर सिंह प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे।
इसके अतिरिक्त, टीएमसी से सुदीप बंदोपाध्याय, जेडीयू से संजय झा, बीजेडी से सस्मित पात्रा, एनसीपी (एसपी) से सुप्रिया सुले, डीएमके से के कनिमोझी, सीपीआई (एम) से जॉन ब्रिटास, और एआईएमआईएम से असदुद्दीन ओवैसी के नाम भी संभावित हैं।

- Advertisement -

यात्रा 22-23 मई से संभावित
विदेश मंत्रालय सांसदों को उनके यात्रा से पूर्व पूरी जानकारी देगा। सांसदों को कहा गया है कि वे 22 या 23 मई से शुरू होने वाली 10 दिन की यात्रा के लिए तैयार रहें। इस यात्रा का उद्देश्य भारत की स्थिति को मजबूती से रखना और पाकिस्तान की झूठी बातों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाब देना है।

कांग्रेस ने किया समर्थन, पर सवाल भी उठाए
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस प्रतिनिधिमंडल को लेकर पार्टी अध्यक्ष से बात की है। उन्होंने सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक या संसद का विशेष सत्र बुलाने से इंकार कर दिया, जबकि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखा है।

रमेश ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनेगी क्योंकि पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करती।


Share News

editor May 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?