Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बलूचिस्तान की आज़ादी में उभर रहे ये नेता बन रहे बलूचों की ताकत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बलूचिस्तान की आज़ादी में उभर रहे ये नेता बन रहे बलूचों की ताकत
बीकानेर

बलूचिस्तान की आज़ादी में उभर रहे ये नेता बन रहे बलूचों की ताकत

editor
editor Published May 15, 2025
Last updated: 2025/05/15 at 4:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बलूचिस्तान की आज़ादी की लड़ाई में ये नेता बन रहे बलूचों की ताकत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आंतरिक अस्थिरता और बलूचों के बढ़ते असंतोष के बीच बलूचिस्तान प्रांत में आज़ादी की मांग एक बार फिर ज़ोर पकड़ चुकी है। बलूच नेताओं ने पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र ‘बलूचिस्तान गणराज्य’ की घोषणा कर दी है। बलूच नेता मीर यार बलूच ने 9 मई, 2025 को बलूचिस्तान की आज़ादी का ऐलान करते हुए खुद को इसका पहला राष्ट्रपति घोषित किया है। उन्होंने भारत सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की मांग भी की है।

बलूच नेताओं का कहना है कि पाकिस्तान सरकार और सेना लंबे समय से उनके साथ भेदभाव कर रही है। उनके अनुसार, बलूच लोगों को जबरन लापता किया जाता है, उनकी हत्याएं की जाती हैं और उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है। इसको लेकर कई संगठन जैसे बलूच लिबरेशन आर्मी समय-समय पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमले भी करते रहे हैं।

बलूचिस्तान में कई नेता इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और आम जनता के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं:

- Advertisement -

मीर यार बलूच
एक लेखक, मानवाधिकार कार्यकर्ता और स्वतंत्र पत्रकार के रूप में मीर यार बलूच ने 9 मई को बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की घोषणा की। उन्होंने बलूचिस्तान गणराज्य की स्थापना का ऐलान किया और खुद को इसका राष्ट्रपति घोषित किया। वे बलूच अधिकारों की आवाज़ लगातार बुलंद करते आ रहे हैं।

महरंग बलूच
महरंग बलूच, बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता और बलूच यकजेहती समिति की नेता हैं। वे अक्सर सार्वजनिक मंचों पर बलूचों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ बोलती हैं और बलूच युवाओं में आंदोलन के लिए जोश भरती हैं।

सम्मी दीन बलूच
सम्मी दीन बलूच युवा नेता हैं और बलूच यकजेहती समिति की एक प्रमुख आवाज़ हैं। वे बीते 15 वर्षों से बलूचों के अधिकारों के लिए लगातार काम कर रही हैं।

साहिबा बलूच
साहिबा बलूच भी बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं और बलूच यकजेहती समिति में नेतृत्व भूमिका निभाती रही हैं। वे बलूच स्टूडेंट्स एक्शन समिति की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं और बलूच युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

इन नेताओं की भूमिका ने बलूच आंदोलन को नई दिशा दी है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बलूचिस्तान मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है।


Share News

editor May 15, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?