Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बयान से फंसे मंत्री विजय शाह, हाईकोर्ट ने FIR के दिए सख्त आदेश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बयान से फंसे मंत्री विजय शाह, हाईकोर्ट ने FIR के दिए सख्त आदेश
बीकानेर

बयान से फंसे मंत्री विजय शाह, हाईकोर्ट ने FIR के दिए सख्त आदेश

editor
editor Published May 14, 2025
Last updated: 2025/05/14 at 5:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जबलपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह अपने विवादित बयान के चलते कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरेशी को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने स्वतः संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिया है।

Contents
कोर्ट का सख्त रुखक्या कहा था मंत्री विजय शाह नेआलोचना और सफाईसरकार में हड़कंप, विपक्ष हमलावर

हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच, जिसमें जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला शामिल हैं, ने सरकार को निर्देश दिया है कि शाम 6 बजे तक मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज की जाए। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि यह कार्रवाई निर्धारित समय तक नहीं की गई तो राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्यवाही की जाएगी।

कोर्ट का सख्त रुख

हाईकोर्ट ने मंत्री के बयान को सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाला और भारत की एकता एवं अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि बयान की गंभीरता को देखते हुए उन पर गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।

क्या कहा था मंत्री विजय शाह ने

विवादित बयान इंदौर के पास महू क्षेत्र के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान सामने आया। मंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरेशी को लेकर अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा,
“जिन लोगों ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े, उन कटे-पिटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई। उनके समाज की बहन को भेजा… हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति की बहनों से कराया।”
इस दौरान उन्होंने कई और अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

- Advertisement -

आलोचना और सफाई

बयान के वायरल होते ही देशभर में तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। सामाजिक संगठनों, पूर्व सैन्य अधिकारियों और राजनीतिक दलों ने मंत्री की निंदा की। चौतरफा दबाव के बाद विजय शाह ने माफी मांगी और कहा कि उनके बयान को संदर्भ से काटकर प्रस्तुत किया गया है।

सरकार में हड़कंप, विपक्ष हमलावर

घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा। मंत्री शाह ने भोपाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का संदेश लेकर पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह, कर्नल सोफिया के परिवार से मिलने नौगांव (छतरपुर) पहुंचे और परिवार से क्षमा मांगी।

कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर सरकार पर हमला तेज कर दिया है। विपक्ष की मांग है कि विजय शाह को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह मामला केवल राजनीतिक ही नहीं बल्कि संवैधानिक और नैतिक दृष्टिकोण से भी गंभीर बन गया है, जिसे अब न्यायपालिका ने अपने हाथ में लेते हुए एक अहम संकेत दिया है।


Share News

editor May 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में बनेगा नाल-पलाना रेल बाईपास, 448 करोड़ की परियोजना तैयार
बीकानेर
मंगलवार को बीकानेर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
अवैध धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
निःशुल्क योग एवं संस्कार शिविर का भव्य समापन, 130 से अधिक प्रतिभागी सम्मानित
बीकानेर
ग्रामीण सेवा शिविर 30 जून: बीकानेर की 17 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर
बीकानेर
स्कूल खुलते ही गिरी छत की पट्टियां, बड़ा हादसा टला
बीकानेर
बीकानेर के पूगल में बिजली संकट पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीकानेर में वाल्मीकि समाज का अल्टीमेटम, सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में बनेगा नाल-पलाना रेल बाईपास, 448 करोड़ की परियोजना तैयार

Published June 29, 2026
बीकानेर

मंगलवार को बीकानेर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी बंद

Published June 29, 2026
बीकानेर

अवैध धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

Published June 29, 2026
बीकानेर

निःशुल्क योग एवं संस्कार शिविर का भव्य समापन, 130 से अधिक प्रतिभागी सम्मानित

Published June 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?