Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बीजेपी का राष्ट्रव्यापी अभियान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बीजेपी का राष्ट्रव्यापी अभियान
बीकानेर

तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बीजेपी का राष्ट्रव्यापी अभियान

editor
editor Published May 12, 2025
Last updated: 2025/05/12 at 9:28 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

तिरंगा यात्रा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बीजेपी का राष्ट्रव्यापी अभियान

भारतीय जनता पार्टी 13 मई से 23 मई 2025 तक देशभर में तिरंगा यात्रा आयोजित करेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हाल ही में संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना है। इस अभियान का समन्वय तरुण चुघ, संबित पात्रा, विनोद तावड़े समेत कई वरिष्ठ नेता करेंगे। वहीं विभिन्न राज्यों में बीजेपी के नेता और मंत्री इन यात्राओं का नेतृत्व करेंगे।

जनता को बताए जाएंगे ऑपरेशन सिंदूर के परिणाम
बीजेपी इस अभियान के माध्यम से देशवासियों को यह जानकारी देगी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने किस तरह अपने नागरिकों को संकट से सुरक्षित बाहर निकाला और राष्ट्रीय गरिमा को मजबूत किया। पार्टी के अनुसार यह ऑपरेशन भारत की सैन्य क्षमता और कूटनीतिक दृढ़ता का प्रतीक है।

संबित पात्रा ने दी जानकारी
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन में आतंकवाद के ढांचों को जड़ से खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर दिया गया है।

- Advertisement -

सेना ने निभाया प्रधानमंत्री का वादा
संबित पात्रा ने कहा कि यह पहली बार है जब भारत ने किसी परमाणु संपन्न देश के भीतर इस स्तर का सैन्य अभियान चलाया और उसे पूरी तरह सफल बनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान “घुसकर मारेंगे” का हवाला देते हुए कहा कि सेना ने वह वादा पूरा किया। इसके साथ ही सिंधु जल समझौते को निलंबित किया गया और पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध भी लागू किए गए।

100 प्रतिशत सफलता का दावा
बीजेपी के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह सफल रहा। सभी राफेल पायलट सुरक्षित लौटे। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों, 11 एयरबेस, 100 से अधिक आतंकियों और 50 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों का सफाया किया गया।

पहल्गाम हमले का लिया गया बदला
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस दौरान 100 से अधिक आतंकियों का खात्मा हुआ। हालांकि पाकिस्तान ने जवाबी प्रयास किए लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पूरी तरह विफल कर दिया। अंततः दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी।


Share News

editor May 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?