Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक
बीकानेर

बीकानेर में आपदा प्रबंधन को लेकर प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक

editor
editor Published May 11, 2025
Last updated: 2025/05/11 at 10:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर, 11 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर (पूर्व) विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर, जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री खींवसर ने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारी सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने बताया कि सीमांत जिलों को राज्य सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि बीकानेर जिले में पीबीएम अस्पताल में 30 और सीएमएचओ कार्यालय में 17 सहित कुल 47 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है और सभी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अतिरिक्त एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पीबीएम के बर्न वार्ड, ब्लड बैंक और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। साथ ही निजी अस्पतालों के संसाधनों, ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य सुविधाओं का डेटा बैंक अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

उन्होंने पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा की और आपात स्थिति में क्विक रेस्पॉन्स व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। खींवसर ने बताया कि सरकार ने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नहरबंदी समाप्त कर दी है, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने विद्युत और पेयजल आपूर्ति की भी समीक्षा की।

जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बैठक में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी और बताया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।


Share News

editor May 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?