Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारत-पाक तनाव के बीच एमपी बीजेपी की वेबसाइट हैक, अलर्ट जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भारत-पाक तनाव के बीच एमपी बीजेपी की वेबसाइट हैक, अलर्ट जारी
बीकानेर

भारत-पाक तनाव के बीच एमपी बीजेपी की वेबसाइट हैक, अलर्ट जारी

editor
editor Published May 10, 2025
Last updated: 2025/05/10 at 3:21 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस साइबर हमले के पीछे पाकिस्तान के हैकर्स का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि, तकनीकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए वेबसाइट को पुनः सुरक्षित कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, जब सुबह कुछ उपयोगकर्ताओं ने एमपी बीजेपी की वेबसाइट खोलने की कोशिश की, तो उन्हें “यू हैव बीन हैक्ड – पीएफए साइबर फोर्स” लिखा हुआ पेज दिखाई दिया। साथ ही ‘ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस’ नामक संदेश भी वेबसाइट पर दिखा, जो अरबी भाषा का शब्द है और जिसका अर्थ ‘शीशे से बनी मजबूत दीवार’ बताया जाता है। वर्तमान में वेबसाइट पर “404” एरर पेज दिख रहा है।

भाजपा आईटी सेल और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को जैसे ही इस हैकिंग की सूचना मिली, तुरंत टीम ने वेबसाइट को रिस्टोर करने का कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही समय में वेबसाइट को रिकवर कर लिया गया।

सूत्रों का कहना है कि हैकर्स ने राष्ट्रीय बीजेपी की वेबसाइट को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते प्रयास विफल कर दिया गया।

- Advertisement -

इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने साइबर अलर्ट जारी करते हुए एडवाइजरी प्रकाशित की है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान की ओर से अनजान नंबरों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से साइबर हमले की कोशिश की जा सकती है। खासकर व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम जैसे ऐप्स पर आने वाले अनजान लिंक, वीडियो या फाइल्स को ओपन न करें।

सरकार ने चेताया है कि ‘Dance of the Hillary’ जैसे वीडियो लिंक भेजे जा सकते हैं, जिनके ज़रिए मोबाइल या कंप्यूटर सिस्टम हैक किया जा सकता है। ऐसे में नागरिकों से सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील की गई है।


Share News

editor May 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में बनेगा नाल-पलाना रेल बाईपास, 448 करोड़ की परियोजना तैयार
बीकानेर
मंगलवार को बीकानेर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
अवैध धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
निःशुल्क योग एवं संस्कार शिविर का भव्य समापन, 130 से अधिक प्रतिभागी सम्मानित
बीकानेर
ग्रामीण सेवा शिविर 30 जून: बीकानेर की 17 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर
बीकानेर
स्कूल खुलते ही गिरी छत की पट्टियां, बड़ा हादसा टला
बीकानेर
बीकानेर के पूगल में बिजली संकट पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीकानेर में वाल्मीकि समाज का अल्टीमेटम, सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में बनेगा नाल-पलाना रेल बाईपास, 448 करोड़ की परियोजना तैयार

Published June 29, 2026
बीकानेर

मंगलवार को बीकानेर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी बंद

Published June 29, 2026
बीकानेर

अवैध धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

Published June 29, 2026
बीकानेर

निःशुल्क योग एवं संस्कार शिविर का भव्य समापन, 130 से अधिक प्रतिभागी सम्मानित

Published June 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?