Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: धर्मगुरुओं से प्रशासन की अपील: भीड़ से बचें, सहयोग करें, जागरूकता बढ़ाएं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > धर्मगुरुओं से प्रशासन की अपील: भीड़ से बचें, सहयोग करें, जागरूकता बढ़ाएं
बीकानेर

धर्मगुरुओं से प्रशासन की अपील: भीड़ से बचें, सहयोग करें, जागरूकता बढ़ाएं

editor
editor Published May 10, 2025
Last updated: 2025/05/10 at 6:31 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

धर्मगुरुओं के साथ जिला प्रशासन की विशेष बैठक, सहयोग व सतर्कता का आह्वान

जिला प्रभारी सचिव एवं शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने शनिवार को शहरी क्षेत्र के प्रमुख धर्मगुरुओं के साथ विशेष बैठक की। बैठक का उद्देश्य वर्तमान संवेदनशील परिस्थितियों में सामाजिक समरसता बनाए रखना और धार्मिक संस्थानों से आवश्यक सहयोग प्राप्त करना रहा।

प्रभारी सचिव ने धर्मगुरुओं से कहा कि उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे अपने अनुयायियों को शासन की गाइडलाइन का पूर्ण पालन कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने आग्रह किया कि धार्मिक स्थलों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो और रात्रि में इन स्थानों की लाइटें बंद रहें।

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में धार्मिक स्थलों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग आमजन को जागरूक करने के लिए किया जा सकता है।

- Advertisement -

प्रभारी सचिव ने यह भी अनुरोध किया कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक विवाह और अन्य आयोजनों को स्थगित करने की अपील अनुयायियों से की जाए। सायं 7 बजे के बाद कोई भी सामूहिक गतिविधि न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने संदेहास्पद लोगों पर नजर रखने, अफवाहों से बचने और समाज को भ्रामक सूचनाओं से सतर्क करने के लिए भी धर्मगुरुओं की भागीदारी की अपेक्षा जताई।

जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों की अनुपालन में कोई कोताही न हो। उन्होंने अपील की कि आमजन रात्रि 7 बजे के बाद घरों की लाइटें बंद करें और बाहर निकलने से परहेज करें। दुकानदारों से स्वप्रेरित होकर दुकानें बंद रखने की भी अपील की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद सीईओ सोहन लाल, एडीएम (प्रशासन) रामावतार कुमावत सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

धर्मगुरुओं में आनंद आश्रम के रामपाल रामस्नेही, ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के श्री रामेश्वरानंद महाराज, श्री संतोषानंद महाराज, जेवीसीसी गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी रवींद्र सिंह, शंगारा सिंह, कैथोलिक चर्च के फादर संदीप थॉमस, शाही इमाम मोहम्मद असगर फरीदी, गुरुद्वारा रानीबाजार के सुखदेव सिंह व बलविंदर सिंह, नागणेचीजी मंदिर के सुरेश सेवग समेत कई अन्य धर्मगुरु भी बैठक में शामिल हुए।


Share News

editor May 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में बनेगा नाल-पलाना रेल बाईपास, 448 करोड़ की परियोजना तैयार
बीकानेर
मंगलवार को बीकानेर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
अवैध धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर
निःशुल्क योग एवं संस्कार शिविर का भव्य समापन, 130 से अधिक प्रतिभागी सम्मानित
बीकानेर
ग्रामीण सेवा शिविर 30 जून: बीकानेर की 17 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर
बीकानेर
स्कूल खुलते ही गिरी छत की पट्टियां, बड़ा हादसा टला
बीकानेर
बीकानेर के पूगल में बिजली संकट पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीकानेर में वाल्मीकि समाज का अल्टीमेटम, सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में बनेगा नाल-पलाना रेल बाईपास, 448 करोड़ की परियोजना तैयार

Published June 29, 2026
बीकानेर

मंगलवार को बीकानेर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी बंद

Published June 29, 2026
बीकानेर

अवैध धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

Published June 29, 2026
बीकानेर

निःशुल्क योग एवं संस्कार शिविर का भव्य समापन, 130 से अधिक प्रतिभागी सम्मानित

Published June 29, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?