Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीमा क्षेत्र के रिक्त प्रशासनिक पदों पर तैनात हुए अधिकारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सीमा क्षेत्र के रिक्त प्रशासनिक पदों पर तैनात हुए अधिकारी
बीकानेर

सीमा क्षेत्र के रिक्त प्रशासनिक पदों पर तैनात हुए अधिकारी

editor
editor Published May 9, 2025
Last updated: 2025/05/09 at 4:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सीमांत क्षेत्रों में रिक्त पद भरे, प्रशासनिक तैनातियों में तेजी

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान सरकार ने बीकानेर संभाग सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सीमा क्षेत्र में किसी भी स्थिति से प्रभावी रूप से निपटने के लिए सरकार ने वहां रिक्त पड़े एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पदों को भर दिया है। इसके लिए सरकार ने विशेष ट्रांसफर छूट जारी की है।

बॉर्डर एरिया में आरएएस अधिकारियों की तैनाती

सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत कई आरएएस अधिकारियों के तबादले सीमावर्ती क्षेत्रों में किए गए हैं।

- Advertisement -
  • टोंक के देवली से मनोज कुमार मीणा को घड़साना एसडीएम,

  • जयपुर के राजकॉम्प से भनियाना (जैसलमेर) में एसडीएम,

  • पाकरण से प्रभजोत सिंह गिल को मूंडवा (नागौर) एसडीएम,

  • मूंडवा से लखाराम को पोकरण एसडीएम,

  • एपीओ से संदीप चौधरी को बज्जू एसडीएम,

  • सीकर से कुमार राहड़ को बीकानेर उत्तर एसडीएम,

  • बीकानेर से कविता गोदारा को सीकर सहायक कलेक्टर,

  • जसवंतपुरा (जालोर) से रामलाल मीणा को बाड़मेर के गडरा रोड एसडीएम बनाया गया है।

तहसील व विकास अधिकारियों के भी तबादले

सरकार ने 42 तहसीलदार, 57 नायब तहसीलदार और 11 विकास अधिकारियों (बीडीओ) के भी तबादले किए हैं। अधिकतर बीडीओ को सिरोही, बारां, नागौर, हनुमानगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा, और उदयपुर से हटाकर फलोदी, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और बाड़मेर जैसे बॉर्डर जिलों में नियुक्त किया गया है।

जल्द भरे जाएंगे चिकित्सा और अन्य आवश्यक पद

सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में सीमा क्षेत्रों में डॉक्टरों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े पदों को भी प्राथमिकता से भरा जाएगा। राज्य सरकार का यह कदम न केवल प्रशासनिक मजबूती सुनिश्चित करेगा, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र की जनता में विश्वास भी बढ़ाएगा।


Share News

editor May 9, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?