Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान बॉर्डर सील, सरहदी गांवों में अलर्ट, जवानों ने संभाला मोर्चा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान बॉर्डर सील, सरहदी गांवों में अलर्ट, जवानों ने संभाला मोर्चा
बीकानेर

राजस्थान बॉर्डर सील, सरहदी गांवों में अलर्ट, जवानों ने संभाला मोर्चा

editor
editor Published May 8, 2025
Last updated: 2025/05/08 at 11:33 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान बॉर्डर सील, सरहदी गांवों में सख्त पहरा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के करीब 15 दिन बाद, मंगलवार देर रात भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयरस्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके तुरंत बाद राजस्थान की भारत-पाकिस्तान सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है।

बुधवार सुबह से ही सेना की इस कार्रवाई की चर्चा हर तरफ रही। सीमावर्ती जिलों बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और जोधपुर के गांवों में लोगों ने इस कार्रवाई को पाकिस्तान को करारा जवाब बताते हुए पटाखे फोड़े और सेना की सराहना की।

बीएसएफ और सेना की टीमें हाई अलर्ट पर हैं। सीमा से लगे गांवों जैसे गडरारोड, अकली, खाजूवाला, बज्जू, रावलामंडी, सूरतगढ़, हिंदूमलकोट, करड़ा, मोहनगढ़, सोनू, नाचना, झालूवाला, नोख और फलोदी में सुरक्षा बलों ने निगरानी तेज कर दी है।

- Advertisement -

जोधपुर में ब्लैकआउट और सीमा पर चौकसी
जोधपुर शहर में बुधवार रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट किया गया। वहीं फलोदी के नोख और मादासर जैसे गांवों में पुलिस, बीएसएफ और आर्मी के जवान पूरी मुस्तैदी से डटे हैं। ग्रामीणों को सुरक्षा और सतर्कता को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

200 किमी बॉर्डर सील, बढ़ाई गई निगरानी
श्रीगंगानगर जिले में रावलामंडी से हिंदूमलकोट तक लगभग 200 किलोमीटर की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। बीएसएफ के जवान चौकियों पर पारियों में गश्त कर रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से हलचल को देखते हुए सुरक्षा बलों ने सतर्कता और बढ़ा दी है।

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने जीरो लाइन से काफी पीछे अपनी तैयारियां कर ली हैं और कुछ स्थानों पर मिट्टी के बंध बनाकर गतिविधियों को छिपाने की कोशिश की है।

बाड़मेर बॉर्डर पर पाक रेंजर्स की गश्त
बाड़मेर के आखिरी गांव अकली से पाकिस्तान की सीमा स्पष्ट नजर आती है। यहां पाक रेंजर्स तारबंदी के पास गश्त करते देखे गए, वहीं भारतीय सीमा पर बीएसएफ तैनात है।

मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा है, और गडरारोड कस्बे में भी लोग सतर्कता बरत रहे हैं। यह कस्बा आसपास के करीब 100 गांवों के लिए प्रमुख केंद्र है।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के साथ ग्रामीणों में भी विश्वास और सहयोग का माहौल देखा गया है।


Share News

editor May 8, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?