Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरकार ने जारी की आपदा गाइडलाइन, सोशल मीडिया से सीमाओं तक सतर्कता बढ़ी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सरकार ने जारी की आपदा गाइडलाइन, सोशल मीडिया से सीमाओं तक सतर्कता बढ़ी
बीकानेर

सरकार ने जारी की आपदा गाइडलाइन, सोशल मीडिया से सीमाओं तक सतर्कता बढ़ी

editor
editor Published May 8, 2025
Last updated: 2025/05/08 at 3:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सरकार अलर्ट मोड पर, भड़काऊ पोस्ट पर होगी त्वरित कार्रवाई

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की स्ट्राइक के बाद देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस संदर्भ में प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन में आपदा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और नागरिक सुरक्षा के लिए कई अहम निर्देश दिए गए हैं।

अस्पताल और राहत केंद्रों की तैयारी के निर्देश
गृह विभाग की आपदा प्रबंधन गाइडलाइन के तहत सभी जिलों में अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाएं और पूर्ण मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। कुछ चिन्हित स्कूलों और अस्पतालों को अस्थाई राहत केंद्रों में बदलने की योजना भी बनाई जाएगी, ताकि किसी आपात स्थिति में वहां लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

सोशल मीडिया पर निगरानी और त्वरित कार्रवाई के आदेश
देश विरोधी या भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टरों और एसपी को आदेश है कि सोशल मीडिया की निगरानी की जाए और माहौल बिगाड़ने वाली किसी भी पोस्ट पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।

- Advertisement -

खाद्य आपूर्ति और जल प्रबंधन को लेकर सतर्कता
जिलों में खाद्य सामग्री और पीने के पानी की सप्लाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। स्टोरेज या कालाबाज़ारी पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जलदाय विभाग को निर्देशित किया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में जल आपूर्ति पूरी तरह चालू रहनी चाहिए।

सीमावर्ती जिलों में सेना और एजेंसियों से तालमेल के निर्देश
सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकारियों को सेना और केंद्रीय एजेंसियों से सतत संवाद और सहयोग बनाए रखने के लिए कहा गया है। इन इलाकों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए समन्वित रूप से काम करने की तैयारी की जा रही है।

गांवों को शिफ्ट करने की योजना तैयार रखने के निर्देश
सीमा पर बसे गांवों में अगर हालात बिगड़ते हैं, तो वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की योजना पहले से तैयार करने को कहा गया है। कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि इस संबंध में आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को तत्काल तैयार रखें।

अति संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ेगी
अस्पताल, पावर प्लांट, तेल-गैस डिपो, पाइपलाइन, धार्मिक स्थलों जैसी अति संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्थानों की नई लिस्ट तैयार कर सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने को कहा गया है।

सार्वजनिक सूचना प्रणाली और मॉक ड्रिल अनिवार्य
गाइडलाइन में कहा गया है कि जिलों में मोबाइल नेटवर्क और अन्य संचार सेवाएं लगातार चालू रहनी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर माइक सिस्टम लगाकर सूचनाएं प्रसारित करने की व्यवस्था की जाएगी। समय-समय पर मॉक ड्रिल कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

एनजीओ और युवा सेवाओं की मदद ली जाएगी
आपातकालीन हालात में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), एनसीसी कैडेट्स और अन्य गैर सरकारी संगठनों की सेवाएं ली जाएंगी ताकि राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा सके।

इस गाइडलाइन के माध्यम से सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा सर्वोपरि है, और इसके लिए हर स्तर पर तत्परता आवश्यक है।


Share News

editor May 8, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?