Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला, पाकिस्तान में स्ट्राइक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला, पाकिस्तान में स्ट्राइक
बीकानेर

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला, पाकिस्तान में स्ट्राइक

editor
editor Published May 7, 2025
Last updated: 2025/05/07 at 12:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मंगलवार देर रात पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर हवाई हमला कर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी और 20 से अधिक घायल हुए थे। हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल था और बदले की मांग तेज हो गई थी।

भारतीय सेना और वायुसेना ने संयुक्त रूप से इस सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया। पाकिस्तान और पीओके में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के 9 ठिकानों को मिसाइल से निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई पूरी तरह गुप्त रखी गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन की हर गतिविधि पर नज़र बनाए रखी।

पाकिस्तानी सेना की प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी सेना ने बताया कि भारतीय सेना ने बहावलपुर, कोटली और मुज़फ़्फराबाद में हवाई हमले किए। पाकिस्तानी वायुसेना को अलर्ट पर रखा गया है और उन्होंने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पाकिस्तान में मचा हड़कंप
भारतीय वायुसेना के हमले के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पंजाब प्रांत में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। लाहौर समेत सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर 48 घंटे के लिए उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हमले का वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तानी जनता में भय का माहौल है।

- Advertisement -

राजस्थान में भी हाई अलर्ट
भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद राजस्थान समेत सीमावर्ती राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए आज वडोदरा (गुजरात) में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। वे गुजरात से जयपुर लौट चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने रातभर जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती जिलों की स्थिति पर नजर रखी और अधिकारियों को निर्देश देते रहे। उन्होंने हर जिले की ताजा जानकारी ली और आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू करने के निर्देश दिए। प्रदेश में शांति और सतर्कता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।


Share News

editor May 7, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?