Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में अंडरग्राउंड दुकान में गैस ब्लास्ट, 2 मौतें, राहत कार्य जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में अंडरग्राउंड दुकान में गैस ब्लास्ट, 2 मौतें, राहत कार्य जारी
बीकानेर

बीकानेर में अंडरग्राउंड दुकान में गैस ब्लास्ट, 2 मौतें, राहत कार्य जारी

editor
editor Published May 7, 2025
Last updated: 2025/05/07 at 3:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सोनी मार्केट में बुधवार सुबह हुए जोरदार गैस सिलेंडर विस्फोट ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। अंडरग्राउंड दुकानों में हुए इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास की दुकानों और दीवारों को भी नुकसान हुआ। घटना के समय कई लोग दुकान में और उसके आस-पास मौजूद थे। विस्फोट के चलते दोनों अंडरग्राउंड दुकानें ढह गईं और मलबे में कई लोग दब गए।

जानकारी के मुताबिक, जहां विस्फोट हुआ वह दुकान अंडरग्राउंड थी, और उसके नीचे एक और अवैध रूप से बनी अंडरग्राउंड दुकान मौजूद थी। इन दुकानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था, जो प्रारंभिक जांच में विस्फोट का संभावित कारण माना जा रहा है। गैस रिसाव या सुरक्षा मानकों की अनदेखी इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। अब तक आठ लोगों को मलबे से निकालकर पीबीएम अस्पताल भेजा जा चुका है। ट्रॉमा सेंटर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 लोगों की मौत हो गई है और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

कलेक्टर नम्रता और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति की निगरानी की। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है और आसपास की अन्य दुकानों को एहतियातन खाली करवा लिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका बनी हुई है।


Share News

editor May 7, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?