बीकानेर।
विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, जागरूकता एवं नियमित जल सेवन की आदत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ‘वाटर बेल’ कार्यक्रम लागू करने का आदेश जारी किया है। यह पहल रोटरी क्लब आध्या की ओर से की जा रही है, जो विद्यार्थियों में हाइड्रेशन की महत्ता को समझाने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करने के उद्देश्य से की जा रही है।
जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार, सभी विद्यालयों में प्रतिदिन दो बार तीसरे और छठे पीरियड के दौरान विशेष वाटर बेल बजाई जाएगी। यह कदम विद्यार्थियों को नियमित रूप से पानी पीने की आदत बनाने में मदद करेगा, जिससे उनकी सेहत बेहतर हो सके।
