बीकानेर।
बीकानेर में चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत जरूरतमंदों की सहायता के लिए निधि एकत्र करने हेतु “ड्रीम टू रियलिटी 2.0” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11 मई को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. विकास पारीक ने बताया कि इस अवसर पर देश की प्रसिद्ध आध्यात्मिक और प्रेरणादायी वक्ता सुश्री जया किशोरी अपनी वाणी से श्रोताओं को जीवन की दिशा, उद्देश्य और जागरूकता की प्रेरणा देंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाजसेवा के लिए निधि एकत्र करना है।
आयोजन से जुड़े साथु गोविंद भादू के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर युवाओं से लेकर परिवारों तक में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लगभग सभी श्रेणियों की टिकटें बिक चुकी हैं और अब केवल कुछ ही टिकटें सीमित संख्या में उपलब्ध हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति की संभावना है।
