Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर दहलाने की साजिश में फिरोज के ठिकानों पर NIA का एक्शन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जयपुर दहलाने की साजिश में फिरोज के ठिकानों पर NIA का एक्शन
बीकानेर

जयपुर दहलाने की साजिश में फिरोज के ठिकानों पर NIA का एक्शन

editor
editor Published May 3, 2025
Last updated: 2025/05/03 at 11:47 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर धमाका साजिश में शामिल आतंकी फिरोज के रतलाम स्थित ठिकानों पर NIA की कार्रवाई
जयपुर/रतलाम। जयपुर को दहलाने की साजिश में शामिल आतंकी फिरोज को लेकर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम रतलाम पहुंची। आतंकी गतिविधियों से जुड़ी जांच को आगे बढ़ाते हुए एनआईए ने रतलाम में फिरोज के कई ठिकानों पर तफ्तीश की।

डीसीपी पंकज कुमार मीणा के नेतृत्व में जयपुर एनआईए की टीम ने सुरक्षा बलों के साथ फिरोज को तीन से चार जगहों पर ले जाकर मौका तस्दीक करवाई। जांच के बाद टीम दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फिरोज को लेकर वापस रवाना हो गई।

बहन के घर से हुई थी गिरफ्तारी
एनआईए ने बताया कि फिरोज गिरफ्तारी से पहले रतलाम में अपनी बहन रेहाना के घर में छिपा हुआ था। इसी स्थान से उसे 1 और 2 अप्रैल 2022 की दरम्यानी रात को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे सुरक्षा कारणों से भोपाल की सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।

ताजा जांच के लिए न्यायालय से वारंट पर उसे जयपुर एनआईए टीम ने अपनी हिरासत में लिया और रात में ही उसे रतलाम लाया गया ताकि कोई भनक न लगे। जांच के तहत सबसे पहले उसकी बहन के घर तस्दीक की गई, फिर उसे सैफुल्ला के घर और उसके बाद जुलवानिया रोड स्थित इमरान के पोल्ट्री फार्म ले जाया गया, जहां उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची थी।

- Advertisement -

सुबह छह बजे तक चली जांच
एनआईए टीम ने सभी स्थानों पर गहन पड़ताल की और सुबह छह बजे तक जांच कार्य पूरा कर लिया। इसके बाद आरोपी को स्टेशन रोड थाने में लाकर कड़ी सुरक्षा के बीच लॉकअप में रखा गया।

11 आरोपी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
इस मामले की जड़ें राजस्थान के निम्बाहेड़ा से जुड़ी हैं, जहां 30 मार्च 2022 को एक कार में विस्फोटक सामग्री के साथ अल्तमस, सैफुद्दीन उर्फ सैफुल्ला और जूबेर को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से 12 किलो विस्फोटक पाउडर और अन्य संदिग्ध सामग्री मिली थी।

जांच में सामने आया कि ये सभी ‘अल सूफा’ नामक कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हुए हैं। अब तक इस साजिश में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिरोज पर एनआईए ने 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस का बयान
रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया, “एनआईए टीम फिरोज को लेकर रतलाम आई थी। उन्होंने फोर्स की मांग की थी, जिसे हमने उपलब्ध कराया।”


Share News

editor May 3, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?