Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जाति जनगणना पर मोदी सरकार की मुहर, विपक्ष ने बताया जीत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जाति जनगणना पर मोदी सरकार की मुहर, विपक्ष ने बताया जीत
बीकानेर

जाति जनगणना पर मोदी सरकार की मुहर, विपक्ष ने बताया जीत

editor
editor Published April 30, 2025
Last updated: 2025/04/30 at 9:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मोदी सरकार कराएगी जाति जनगणना, विपक्ष ने कहा- हमारी मांग मानी गई

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसलों के साथ जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया गया। यह फैसला बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सामने आया है और इसे सियासी रूप से अहम माना जा रहा है।

लंबे समय से विपक्ष जातिगत जनगणना की मांग कर रहा था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी कई बार इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था। अब केंद्र के इस कदम को विपक्ष अपनी जीत बता रहा है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने फैसला किया है कि आगामी जनगणना में जातिगत आंकड़े भी जुटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक ताने-बाने की बेहतर समझ के लिए जरूरी है और इससे सरकार की प्रतिबद्धता झलकती है।

- Advertisement -

वैष्णव ने आगे कहा कि केंद्र सरकार पहले ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण दे चुकी है, जिससे किसी भी वर्ग पर कोई अन्याय नहीं हुआ। कुछ राज्य पहले ही अपने स्तर पर जातीय सर्वे कर चुके हैं, लेकिन अब एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है।

इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने लंबे समय तक जातिगत जनगणना का विरोध किया। 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जनगणना का आश्वासन दिया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस फैसले को लालू प्रसाद यादव और समाजवादियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पहले हमारी मांगों को खारिज किया गया था, लेकिन आज सरकार को उन्हीं मांगों पर काम करना पड़ रहा है।

तेजस्वी ने कहा कि अब अगली लड़ाई पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के लिए विधानसभा में आरक्षित सीटों की होगी, जैसे दलित और आदिवासियों के लिए सीटें आरक्षित हैं।

कांग्रेस नेता उदित राज ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह कांग्रेस की जीत है। आखिरकार केंद्र सरकार को जाति जनगणना के लिए तैयार होना पड़ा।


Share News

editor April 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फसल बीमा योजना में 9 करोड़ के फर्जीवाड़े पर लगी रोक
राजस्थान
बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह
बीकानेर
बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी
बीकानेर
भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई
बीकानेर
सांखला फाटक अंडरपास शुरू कराने को बीकानेर में हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर
बीकानेर में पीछा कर स्कूटी छीनी, टक्कर मार गिराया युवक
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटर का अवैध कारोबार ध्वस्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर की 12 वर्षीय मुस्कान बोथरा ने भारतीय टीम ट्रायल्स में बनाई जगह

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुलेआम जुए का खेल, रातभर जुटते हैं जुआरी

Published May 8, 2026
बीकानेर

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने बीकेईएसएल की बड़ी तैयारी

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पानी संकट के बीच अवैध मोटरों पर बड़ी कार्रवाई

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?