Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गंदगी पर नाराज मंत्री, तीन सरपंच और अधिकारी निलंबित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गंदगी पर नाराज मंत्री, तीन सरपंच और अधिकारी निलंबित
बीकानेर

गंदगी पर नाराज मंत्री, तीन सरपंच और अधिकारी निलंबित

editor
editor Published April 24, 2025
Last updated: 2025/04/24 at 12:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

ग्राम पंचायतों में गंदगी पर सख्त रुख: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दिए निलंबन और ब्लैकलिस्ट के आदेश

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर गुरुवार को बीकानेर जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने सुबह 6:30 बजे ग्राम पंचायत रायसर, नौरंगदेसर और उदासर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत रायसर में पहुंचते ही ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि गांव में सफाई कार्य नियमित रूप से नहीं हो रहा। दुकानदार दीवान सिंह ने कहा कि फरवरी में महाशिवरात्रि के अवसर पर आखिरी बार सफाई हुई थी, तब से अब तक कोई सफाई नहीं हुई। गांव के प्रमुख मंदिर के बाहर गंदगी का ढेर जमा था, जिस पर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह श्रद्धा का स्थान है और यहां रोज़ाना लोग पूजा करने आते हैं, ऐसे में गंदगी अस्वीकार्य है।

इसके बाद नौरंगदेसर और उदासर ग्राम पंचायतों में भी मंत्री ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। नौरंगदेसर में स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र के पास गंदगी के ढेर मिले। उदासर में खुले में कचरे के ढेर जलते हुए देखे गए।

- Advertisement -

मंत्री दिलावर ने मौके पर ही रायसर के सरपंच महेंद्र सिंह, नौरंगदेसर के सरपंच भगवाना राम, उदासर के सरपंच वीरेंद्र सिंह, रायसर के ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र चारण, नौरंगदेसर की ग्राम विकास अधिकारी कौशल्या पुरोहित और उदासर के ग्राम विकास अधिकारी चिरंजीव शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।

साथ ही, सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर ठेका फर्म शंकर कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने तथा उसका भुगतान रोकने के निर्देश जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल को दिए।

मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ललित को भी सेवा से मुक्त करने के निर्देश बीडीओ साजिया तबस्सुम को दिए और कहा कि अधिकारी सिर्फ कार्यालय में न बैठें, गांवों की वास्तविक स्थिति को समझें और जिम्मेदारी से कार्य करें।


Share News

editor April 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बीकानेर
बीकानेर में पुलिसकर्मी के घर दूसरी बार चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
बीकानेर
मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग, दो राशियों की चमकेगी किस्मत
बीकानेर
पदोन्नति के बाद 16 आरपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग
बीकानेर
स्कूटी की डिग्गी में हेरोइन सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू
बीकानेर
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
बीकानेर
सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Published May 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पुलिसकर्मी के घर दूसरी बार चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

Published May 9, 2026
बीकानेर

मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग, दो राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 9, 2026
बीकानेर

पदोन्नति के बाद 16 आरपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?