Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: श्रीगंगानगर में 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यापारिक दुरुपयोग पर कार्रवाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > श्रीगंगानगर में 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यापारिक दुरुपयोग पर कार्रवाई
बीकानेर

श्रीगंगानगर में 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, व्यापारिक दुरुपयोग पर कार्रवाई

editor
editor Published April 24, 2025
Last updated: 2025/04/24 at 6:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर: घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 20 सिलेंडर जब्त

घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक कार्यों में दुरुपयोग के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार जिला रसद कार्यालय द्वारा जिले में ठोस और नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह और प्रखर भार्गव ने ग्यारह स्थानों पर छापेमारी की।

यह कार्रवाई श्रीगंगानगर रोड पर रोडवेज बस स्टैंड से लेकर खारा ग्राम तक की गई। इस दौरान सियाग दूध भंडार, गणपति स्वीट्स कॉर्नर, करणी ढाबा एंड होटल, श्रीसती शुद्ध भोजनालय, पंडित जी ढाबा, अमृत होटल, गुरूकृपा ढाबा, ब्राह्मण भोजनालय, श्रीविष्णु होटल, प्रेम फूड्स तथा श्याम नमकीन जैसे 11 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए।

जांच में इन सभी स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्यों में दुरुपयोग करते पाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए कुल 20 सिलेंडर जब्त किए गए।

- Advertisement -

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का इस प्रकार का दुरुपयोग न केवल एलपीजी (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2000 की धारा 3, 4, 5 और 7 का उल्लंघन है, बल्कि यह उन वास्तविक उपभोक्ताओं के अधिकारों पर भी चोट है, जो इन सिलेंडरों के असली हकदार हैं।

इन मामलों में सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवा कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू गैस के दुरुपयोग के विरुद्ध भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।


Share News

editor April 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बीकानेर
बीकानेर में पुलिसकर्मी के घर दूसरी बार चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
बीकानेर
मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग, दो राशियों की चमकेगी किस्मत
बीकानेर
पदोन्नति के बाद 16 आरपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग
बीकानेर
स्कूटी की डिग्गी में हेरोइन सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू
बीकानेर
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
बीकानेर
सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Published May 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पुलिसकर्मी के घर दूसरी बार चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

Published May 9, 2026
बीकानेर

मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग, दो राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 9, 2026
बीकानेर

पदोन्नति के बाद 16 आरपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?