Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: घरेलू गैस का अवैध उपयोग, तीन जगहों पर छापेमारी और जब्ती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > घरेलू गैस का अवैध उपयोग, तीन जगहों पर छापेमारी और जब्ती
बीकानेर

घरेलू गैस का अवैध उपयोग, तीन जगहों पर छापेमारी और जब्ती

editor
editor Published April 16, 2025
Last updated: 2025/04/16 at 5:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार रसद विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर सख्त और लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Contents
पहला मामलादूसरा मामलातीसरा मामला

इसी कड़ी में बुधवार को जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देशन में प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार और निरीक्षक जय सिंह ने तीन स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए लोगों को रंगे हाथों पकड़ा।

पहला मामला

नया शहर थाना रोड, हरिजन मोहल्ला चौराहा स्थित रामदेव ट्रेडर्स की दुकान पर विष्णु बिश्नोई पुत्र नरसी बिश्नोई को वाहनों में गैस भरते हुए पकड़ा गया। वहां से 5 घरेलू गैस सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर और एक कांटा जब्त किया गया।

दूसरा मामला

करमीसर ग्राम के मुख्य चौराहे पर छोटूराम पुत्र मोडाराम को घर में बनी दुकान में घरेलू गैस का दुरुपयोग करते पकड़ा गया। यहां से 1 सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर और एक कांटा जब्त किया गया।

- Advertisement -

तीसरा मामला

नागणेची जी मंदिर के पीछे, निवासी अजय सिंह पुत्र सतवीर सिंह, मूल निवासी ददरेगा (तहसील तारानगर), वर्तमान में वल्लभ गार्डन, बीकानेर, से 2 सिलेंडर, एक रिफिलिंग मोटर और एक कांटा बरामद किया गया।

जब्त की गई सामग्री को नजदीकी गैस एजेंसी को सुपुर्द कर सुरक्षित रखा गया है। ये सभी मामले एलपीजी (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2000 की धारा 3, 4, 5 और 7 के स्पष्ट उल्लंघन के अंतर्गत आते हैं।

इन मामलों में सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवा कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाहियां भविष्य में भी जारी रहेंगी।


Share News

editor April 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर
एमजीएसयू में महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने लगाए परिंडे
बीकानेर
बीकानेर की 5 वर्षीय महान्या ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह
बीकानेर
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बीकानेर
बीकानेर में पुलिसकर्मी के घर दूसरी बार चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
बीकानेर
मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग, दो राशियों की चमकेगी किस्मत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण

Published May 9, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज

Published May 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू

Published May 9, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू में महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने लगाए परिंडे

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?