Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में कब होगी मानसून की एंट्री? मौसम विभाग ने बताया अनुमान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में कब होगी मानसून की एंट्री? मौसम विभाग ने बताया अनुमान
बीकानेर

राजस्थान में कब होगी मानसून की एंट्री? मौसम विभाग ने बताया अनुमान

editor
editor Published April 15, 2025
Last updated: 2025/04/15 at 3:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर.
राजस्थान में तेज गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। कुछ दिन पहले सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ थोड़ी राहत लेकर आया था, लेकिन अब फिर से तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए लू (हीटवेव) का डबल अलर्ट जारी किया है—कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तो कई में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

Contents
कब दस्तक देगा मानसून?क्या इस साल कमजोर रहेगा मानसून?अगले चार दिन मौसम कैसा रहेगा?

कब दस्तक देगा मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, भारत में प्री-मानसून गतिविधियां जून में शुरू हो जाती हैं, जबकि मानसून की मुख्य एंट्री जून के अंत तक होती है। राजस्थान में मानसून की सक्रियता आमतौर पर जुलाई की शुरुआत में देखी जाती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा मौसम के संकेतों के आधार पर अनुमान है कि मानसून जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंच सकता है।

क्या इस साल कमजोर रहेगा मानसून?

बीकानेर के गंगाशहर इलाके में एक पारंपरिक भविष्यवाणी के अनुसार, होलिका दहन के दिन पानी से भरी मटकी को जमीन में दबाया जाता है और कुछ दिन बाद उसे निकाला जाता है। इस बार मटकी पूरी तरह सूखी निकली, जो इस बात का संकेत माना गया कि मानसून कमजोर रह सकता है।

अगले चार दिन मौसम कैसा रहेगा?

15 अप्रैल:
झुंझुनूं, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट (लू की चेतावनी)।

- Advertisement -

16 अप्रैल:
बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट (गंभीर लू)।
अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर और पाली में येलो अलर्ट।

17 अप्रैल:
बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट।
अजमेर, अलवर, भरतपुर, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर और पाली में येलो अलर्ट।

18 अप्रैल:
केवल श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, चूरू और हनुमानगढ़ में येलो अलर्ट।

राज्य के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से धूप में बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की अपील की है।


Share News

editor April 15, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर
एमजीएसयू में महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने लगाए परिंडे
बीकानेर
बीकानेर की 5 वर्षीय महान्या ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह
बीकानेर
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बीकानेर
बीकानेर में पुलिसकर्मी के घर दूसरी बार चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
बीकानेर
मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग, दो राशियों की चमकेगी किस्मत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण

Published May 9, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज

Published May 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू

Published May 9, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू में महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने लगाए परिंडे

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?