Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नहरबंदी से पहले 439 अवैध जल कनेक्शन हटाए, जल बचाने की अपील
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नहरबंदी से पहले 439 अवैध जल कनेक्शन हटाए, जल बचाने की अपील
बीकानेर

नहरबंदी से पहले 439 अवैध जल कनेक्शन हटाए, जल बचाने की अपील

editor
editor Published April 15, 2025
Last updated: 2025/04/15 at 5:26 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर.
प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने अवैध जल कनेक्शन हटाने का अभियान 22 मार्च से शुरू किया है। विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि अब तक 439 अवैध पानी कनेक्शन हटाए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग के सभी सहायक अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि अवैध जल उपभोग पर नियंत्रण पाया जा सके।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी
सिंगारिया ने बताया कि विभागीय निर्देशों के तहत यदि किसी के यहां अवैध जल संबंध पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके साथ ही जल चोरी की मात्रा के आधार पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

24 घंटे चल रहा कंट्रोल रूम
जल संकट से निपटने और लीकेज जैसी समस्याओं की त्वरित मरम्मत के लिए विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। आमजन 0151-2226454 पर फोन कर किसी भी प्रकार की जल समस्या दर्ज करवा सकते हैं।

- Advertisement -

सिंगारिया ने कहा कि लीकेज की सूचना तुरंत देने से हजारों लीटर पानी बचाया जा सकता है।

पानी बचाने की अपील
प्रस्तावित नहरबंदी को देखते हुए सिंगारिया ने जल संरक्षण में जनसहभागिता की अपील की है। उन्होंने बताया कि एक टपकता नल रोज़ाना लगभग 80 लीटर पानी बर्बाद करता है, जिसे तुरंत ठीक कराना जरूरी है।

बाल्टी से नहाने और शॉवर के प्रयोग में अंतर बताते हुए उन्होंने कहा कि एक परिवार 100 लीटर तक पानी की बचत रोज कर सकता है।

अनावश्यक छिड़काव से बचें
उन्होंने कहा कि गर्मियों में लोग छतों और घरों के बाहर अनावश्यक पानी का छिड़काव करते हैं, जिससे सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक जल स्टैंड पर बहते नल बंद करने और जल संरक्षण को लेकर नागरिक जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।

अंत में उन्होंने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के लोग जल के महत्व को भली-भांति समझते हैं, इसलिए जिलेवासी नहरबंदी के दौरान विभाग का सहयोग करें और पानी की हर बूंद की कदर करें।


Share News

editor April 15, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर
एमजीएसयू में महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने लगाए परिंडे
बीकानेर
बीकानेर की 5 वर्षीय महान्या ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह
बीकानेर
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बीकानेर
बीकानेर में पुलिसकर्मी के घर दूसरी बार चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
बीकानेर
मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग, दो राशियों की चमकेगी किस्मत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण

Published May 9, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज

Published May 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू

Published May 9, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू में महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने लगाए परिंडे

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?