Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी
बीकानेर

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

editor
editor Published April 14, 2025
Last updated: 2025/04/14 at 5:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान हीटवेव अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब राजस्थान में फिर से गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक इजाफा हो सकता है।

मौसम केंद्र के अनुसार 14 अप्रैल से पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना है। 15 और 16 अप्रैल को हीटवेव की तीव्रता बढ़ेगी और जोधपुर, बीकानेर, शेखावाटी के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। कुछ स्थानों पर तीव्र हीटवेव की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान सीमावर्ती जिलों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

राजधानी जयपुर में भी गर्मी बढ़ी:
जयपुर में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते तीन दिनों की राहत के बाद अब तापमान फिर चढ़ने लगा है। रविवार को जयपुर का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 अप्रैल से शहर सहित पूरे पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा और दिन-रात के तापमान में वृद्धि होगी।

बारिश की हल्की संभावना:
मौसम विभाग ने बताया कि 17 और 18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम आंधी और मेघगर्जन हो सकती है।

- Advertisement -

अब तक का तापमान:
रविवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 44 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जालोर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा।

हीटवेव अलर्ट वाले जिले:

  • 14 अप्रैल: जैसलमेर में येलो अलर्ट।

  • 15 अप्रैल: बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में हीटवेव की चेतावनी।

  • 16 अप्रैल: श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट; झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और जोधपुर में येलो अलर्ट।

  • 17 अप्रैल: श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर में ऑरेंज अलर्ट; अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर और नागौर के लिए येलो अलर्ट।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेट रखें।


Share News

editor April 14, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर
एमजीएसयू में महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने लगाए परिंडे
बीकानेर
बीकानेर की 5 वर्षीय महान्या ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह
बीकानेर
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बीकानेर
बीकानेर में पुलिसकर्मी के घर दूसरी बार चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
बीकानेर
मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग, दो राशियों की चमकेगी किस्मत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण

Published May 9, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज

Published May 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू

Published May 9, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू में महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने लगाए परिंडे

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?