Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: SI पेपर लीक में जुए जैसे सौदे का खुलासा, एसओजी की पूछताछ से चौंकाने वाली बातें
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > SI पेपर लीक में जुए जैसे सौदे का खुलासा, एसओजी की पूछताछ से चौंकाने वाली बातें
बीकानेर

SI पेपर लीक में जुए जैसे सौदे का खुलासा, एसओजी की पूछताछ से चौंकाने वाली बातें

editor
editor Published April 12, 2025
Last updated: 2025/04/12 at 1:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान की एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में पेपर लीक और डमी अभ्यर्थियों को बैठाने के मामले में एसओजी की पूछताछ में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने जुए की तर्ज पर एक-दूसरे के साथ सौदा तय कर रखा था, जिसमें जो पास होगा वह फेल होने वाले को 15 लाख रुपए देगा।

एसओजी सूत्रों के अनुसार दलाल नरपतराम और रामनिवास के बीच यह समझौता हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे के लिए डमी अभ्यर्थी बैठाने पर सहमति जताई। रामनिवास ने जैसलमेर के फतेहगढ़ में एसडीएम हनुमानाराम को नरपतराम की जगह परीक्षा दिलवाई, जिससे नरपतराम लिखित परीक्षा में पास हो गया, हालांकि वह साक्षात्कार में चयनित नहीं हो सका।

उधर, नरपतराम की पत्नी इंद्रा ने रीट परीक्षा में रामनिवास की पत्नी नारंगी की जगह परीक्षा दी, जिसमें नारंगी पास होकर सरकारी टीचर बन गई। इसके बाद जब नौकरी लग गई, तो नरपतराम ने सौदे के अनुसार पैसे मांगे, जिस पर रामनिवास ने 7 लाख रुपए दे दिए।

इसी मामले में एक और खुलासा हुआ है। एसओजी की पूछताछ में सामने आया कि थानेदार बनी हरखू ने भी डमी अभ्यर्थी के लिए दलाल से 15 लाख का सौदा तय किया था, लेकिन उसने केवल 5 लाख ही दिए। वहीं, आरोपी नरपतराम का कहना है कि हरखू ने परीक्षा पास करने के बाद उसे सिर्फ 1.80 लाख रुपए दिए थे।

- Advertisement -

अब एसओजी पैसे के लेनदेन की भी जांच कर रही है। एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि एएसपी चिरंजी लाल मीणा के नेतृत्व में एसओजी की टीम दलाल नरपतराम और एसडीएम हनुमानाराम से लगातार पूछताछ कर रही है। जल्द और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


Share News

editor April 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में बाल श्रम पर कार्रवाई, दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में राह चलते युवक से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार
बीकानेर
पड़ोसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, चार दोषियों को उम्रकैद की सजा
बीकानेर
बीकानेर में बीकेईएसएल के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का हुआ शुभारंभ
बीकानेर
बीकानेर में 1 जुलाई को इन इलाकों में सुबह साढ़े तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर कांग्रेस सभा में हंगामा, डूडी समर्थकों के नारे से बाधा
बीकानेर
बीकानेर में 15 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
बीकानेर
लूणकरणसर में खेत की डिग्गी में गिरकर किसान की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में बाल श्रम पर कार्रवाई, दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Published June 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर में राह चलते युवक से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार

Published June 30, 2026
बीकानेर

पड़ोसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, चार दोषियों को उम्रकैद की सजा

Published June 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बीकेईएसएल के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का हुआ शुभारंभ

Published June 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?