Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजे के सख्त तेवर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भाजपा में बढ़ी हलचल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजे के सख्त तेवर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भाजपा में बढ़ी हलचल
बीकानेर

राजे के सख्त तेवर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भाजपा में बढ़ी हलचल

editor
editor Published April 9, 2025
Last updated: 2025/04/09 at 12:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

वसुंधरा राजे ने उठाई पेयजल संकट पर आवाज, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले के रायपुर कस्बे में पेयजल संकट को लेकर अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जलजीवन मिशन और जलदाय विभाग के अधिकारियों से पाई-पाई का हिसाब मांगा और कहा कि योजनाएं कागजों में नहीं, जमीन पर नजर आनी चाहिए। राजे ने अफसरों से पूछा – “क्या सिर्फ अफसरों को प्यास लगती है, जनता को नहीं?”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 42 हजार करोड़ रुपये जल जीवन मिशन के तहत राज्य में खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन अफसर सही ढंग से क्रियान्विति नहीं कर रहे। राजे ने चेतावनी दी कि ऐसा झालावाड़ में नहीं चलेगा।

“धैर्य की परीक्षा मत लीजिए”
अधिकारियों के जवाब से असंतुष्ट राजे ने आगे कहा – “लोगों के धैर्य की परीक्षा मत लीजिए। अप्रैल में ये हाल है तो जून-जुलाई में क्या होगा?” उनकी सख्ती ने प्रशासन में खलबली मचा दी।

- Advertisement -

कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री के इस तीखे तेवर पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर हमला बोला।
कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने एक्स पर लिखा –
“पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी ही पार्टी की सरकार में पानी जैसी बुनियादी समस्या के लिए मीडिया और सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ रहा है, ये भाजपा सरकार की विफलता को दर्शाता है। जब राजे खुद बेबस हैं तो आमजन की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।”

प्रताप खाचरियावास का तंज
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी इस मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा –
“अब तो खुद वसुंधरा राजे कह रही हैं कि जनता परेशान है और अफसर सो रहे हैं। भजनलाल सरकार को अब जाग जाना चाहिए।”

पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे और बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, वहीं भाजपा के भीतर भी इस पर मंथन शुरू हो गया है।


Share News

editor April 9, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में बाल श्रम पर कार्रवाई, दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में राह चलते युवक से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार
बीकानेर
पड़ोसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, चार दोषियों को उम्रकैद की सजा
बीकानेर
बीकानेर में बीकेईएसएल के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का हुआ शुभारंभ
बीकानेर
बीकानेर में 1 जुलाई को इन इलाकों में सुबह साढ़े तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
बीकानेर कांग्रेस सभा में हंगामा, डूडी समर्थकों के नारे से बाधा
बीकानेर
बीकानेर में 15 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
बीकानेर
लूणकरणसर में खेत की डिग्गी में गिरकर किसान की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में बाल श्रम पर कार्रवाई, दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Published June 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर में राह चलते युवक से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार

Published June 30, 2026
बीकानेर

पड़ोसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, चार दोषियों को उम्रकैद की सजा

Published June 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बीकेईएसएल के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का हुआ शुभारंभ

Published June 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?