जयपुर: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ऊर्जा विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण
-
ऊर्जा विभाग – असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर (09 पद)
-
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग – जूनियर केमिस्ट (13 पद)
महत्वपूर्ण तिथियां
-
असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर: 15 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 तक आवेदन
- Advertisement -
-
जूनियर केमिस्ट: 9 अप्रैल 2025 से 8 मई 2025 तक आवेदन
शैक्षणिक योग्यता
-
असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा आवश्यक
-
जूनियर केमिस्ट: केमिस्ट्री में एमएससी (कम से कम सेकेंड डिविजन) अनिवार्य
आयु सीमा (1 जनवरी 2025 को)
-
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आवेदन शुल्क
-
सामान्य वर्ग / अन्य राज्य: ₹600
-
ओबीसी / बीसी / एससी / एसटी: ₹400
-
फॉर्म संशोधन शुल्क: ₹500
इच्छुक अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
