मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में मेघवालों के मोहल्ले निवासी जेठमल मेघवाल ने जय गणेश सोनी, सीमा, ओमप्रकाश सोनी, मनोज कुमार सोनी, लोकेश और केशव सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्रार्थी के अनुसार, अप्रैल 2023 से 8 फरवरी 2025 के बीच माताजी मंदिर के पास, भीमनगर में आरोपियों ने उसे और उसके रिश्तेदारों को एलडीसी की नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया। इसके बदले में आरोपियों ने लाखों रुपये ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। जब परिवादी ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी मुकर गए।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
