Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दोस्त निकला साजिशकर्ता, डेढ़ करोड़ की लूट का हुआ खुलासा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दोस्त निकला साजिशकर्ता, डेढ़ करोड़ की लूट का हुआ खुलासा
बीकानेर

दोस्त निकला साजिशकर्ता, डेढ़ करोड़ की लूट का हुआ खुलासा

editor
editor Published April 4, 2025
Last updated: 2025/04/04 at 11:36 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

दोस्त निकला साजिशकर्ता, डेढ़ करोड़ की लूट का हुआ खुलासा

Contents
व्यापारी के दोस्त ने ही रची थी साजिशवारदात से पहले होती रही बातचीतआरोपियों की पहचान, एसआईटी गठितकार चोरी नहीं थी, मांग कर लाई गई थीपुलिस ने 200 सीसीटीवी खंगाले, 10 टीमें तैनातएसआईटी टीम में ये अधिकारी शामिलयह था पूरा मामला

बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में अनाज व्यापारी के कर्मचारियों से डेढ़ करोड़ रुपए की लूट का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि व्यापारी का करीबी दोस्त ही निकला। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई और खुद भी वारदात में शामिल रहा।

व्यापारी के दोस्त ने ही रची थी साजिश

सीओ सदर विशाल जांगिड़ ने बताया कि पीड़ित व्यापारी रामावतार सारस्वत और उनके कर्मचारी संपत सारस्वत ने आरोपी चांदसिंह और उसके दो साथियों पर लूट का आरोप लगाया है। चांदसिंह, जो चूरू का रहने वाला है और व्यापारी रामावतार का दोस्त था, ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए अपने दो साथियों को कार में बुलाया, फिर कार की नंबर प्लेट बदलकर लूट की घटना को अंजाम दिया।

वारदात से पहले होती रही बातचीत

जांच में सामने आया है कि व्यापारी रामावतार और आरोपी चांदसिंह के बीच अक्सर बातचीत होती थी। वारदात से एक दिन पहले भी दोनों ने बात की थी। पुलिस उनके आपसी संबंध और लेन-देन की जांच कर रही है।

- Advertisement -

आरोपियों की पहचान, एसआईटी गठित

एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि आरोपी चांदसिंह के दोनों साथियों की पहचान कर ली गई है। एक आरोपी चूरू के घंटोल का रहने वाला अंशुल उर्फ मोंटी है, जबकि दूसरा आरोपी जसरासर निवासी अभिषेक है। सभी आरोपी शातिर हैं और फिलहाल मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। घटना के बाद वे श्रीगंगानगर भाग गए। पुलिस को गुप्त सूत्रों से उनकी लोकेशन मिली है, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई है।

कार चोरी नहीं थी, मांग कर लाई गई थी

आरोपी अंशुल उर्फ मोंटी ने एक पारिवारिक कार्यक्रम का बहाना बनाकर चूरू के घंटोल निवासी सवाई सिंह से कार मांगी थी। चूरू से निकलते ही कार की नंबर प्लेट बदल दी गई, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

पुलिस ने 200 सीसीटीवी खंगाले, 10 टीमें तैनात

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दस पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने चूरू, श्रीगंगानगर और घंटोल में दबिश दी है। जांच के दौरान शहर और राजमार्गों पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं।

एसआईटी टीम में ये अधिकारी शामिल

एसआईटी का नेतृत्व एएसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी कर रहे हैं। टीम में सीओ सदर विशाल जांगिड़, बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण, निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह शेखावत, अरविंद भारद्वाज, उप निरीक्षक जसवीर सिंह, डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह, साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव, सिपाही पुष्पेन्द्र और दामोदर शामिल हैं।

यह था पूरा मामला

बुधवार शाम करीब 4:15 बजे बीछवाल थाना क्षेत्र में व्यापारी रामावतार सारस्वत के कर्मचारी मुकेश सारस्वत और संपत सारस्वत स्कूटी पर 1.43 करोड़ रुपए लेकर घर जा रहे थे। इन्द्रा कॉलोनी में भैरुंजी मंदिर के पास अचानक एक कार ने स्कूटी को रोक लिया। कार से उतरे बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।


Share News

editor April 4, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर
एमजीएसयू में महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने लगाए परिंडे
बीकानेर
बीकानेर की 5 वर्षीय महान्या ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह
बीकानेर
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बीकानेर
बीकानेर में पुलिसकर्मी के घर दूसरी बार चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
बीकानेर
मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग, दो राशियों की चमकेगी किस्मत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण

Published May 9, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज

Published May 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू

Published May 9, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू में महाराणा प्रताप जयंती पर एबीवीपी ने लगाए परिंडे

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?