नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23, मोहनपुरा में 3 अप्रैल को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें घर में तेजाब फेंके जाने से एक बच्चा झुलस गया। इस मामले में मोहनपुरा निवासी ने लक्ष्मण, पवन, रेवंत, जगदीश, सुजल, हेमसिंह, ओमप्रकाश, गौरीशंकर, कमल, पवन, अभिषेक, कुलदीप और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
परिवादी के अनुसार, आरोपी एक राय होकर उसके घर पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद उन्होंने घर में तेजाब फेंक दिया, जिससे बच्चा झुलस गया। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर की महिलाओं के साथ मारपीट की।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
