Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एसआई भर्ती परीक्षा 2021: हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एसआई भर्ती परीक्षा 2021: हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला
बीकानेर

एसआई भर्ती परीक्षा 2021: हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला

editor
editor Published November 20, 2024
Last updated: 2024/11/20 at 11:11 AM
Share
SI Recruitment Exam 2021: Hanuman Beniwal targets Bhajanlal government
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अलवर:
राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर भजनलाल सरकार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, सांसद हनुमान बेनीवाल ने भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही उनका स्टैंड यह रहा है कि इस परीक्षा में लगभग 80 फीसदी लोग फर्जी हैं और यह परीक्षा रद्द होनी चाहिए।

बेनीवाल ने आरोप लगाया कि एसओजी ने कई लोगों को ऑब्लाइज किया और पेपर देकर ट्रेनिंग कर रहे एसआई को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, उन आरोपियों के पिता, भाई या अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ एसओजी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और उनकी मदद की कोशिश की, जिन लोगों ने पेपर लीक किया था।

“परीक्षा रद्द करना बीजेपी का कमिटमेंट था”- बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होनी चाहिए, क्योंकि यह मुख्यमंत्री भजनलाल और बीजेपी का कमिटमेंट था। उन्होंने आगे कहा, “राजस्थान के युवा सरकार की इस ओर ध्यान लगाए हुए हैं, और इस मामले में धरना-प्रदर्शन करने के बाद हम सड़कों पर भी उतरेंगे। हम आरपीएससी को भंग करने की मांग करते हैं और उन कांग्रेस नेताओं को जेल में डालने की मांग करते हैं जिन्होंने पेपर लीक किया।”

कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश
इस बीच, राजस्थान उच्च न्यायालय ने एसआई भर्ती परीक्षा से संबंधित मामले पर जवाब के लिए नोटिस जारी किया है और फिलहाल भर्ती प्रक्रिया पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। कोर्ट ने प्रमुख गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) सचिव, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के अतिरिक्त महानिदेशक और दो प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को नोटिस जारी करने का आदेश भी दिया। इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।

- Advertisement -

Share News

editor November 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर जिला अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक शिशु रोग आईसीयू
बीकानेर
आवारा पशु को बचाने में गई युवक की जान, स्कूटी हादसा
बीकानेर
पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द
बीकानेर
बीकानेर में तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
बीकानेर
ट्रांसफॉर्मर के पास कचरा न डालें, बीकेईएलएल की शहरवासियों से अपील
बीकानेर
राजस्थान में मूल निवास नियम बदले, किराएदारों को भी मिलेगा लाभ
राजस्थान
अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां
राशिफल
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्कर शिवा गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर जिला अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक शिशु रोग आईसीयू

Published May 12, 2026
बीकानेर

आवारा पशु को बचाने में गई युवक की जान, स्कूटी हादसा

Published May 12, 2026
बीकानेर

पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द

Published May 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Published May 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?