Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विधायक जेठानंद व्यास का पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > विधायक जेठानंद व्यास का पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
बीकानेर

विधायक जेठानंद व्यास का पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

editor
editor Published October 19, 2024
Last updated: 2024/10/19 at 9:36 PM
Share
MLA Jethanand Vyas Conducts Surprise Inspection of PBM Hospital, Expresses Displeasure Over Mismanagement
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने आज पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहां पर अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों की कड़ी फटकार लगाई। सबसे पहले उन्होंने सुपर स्पेशलिटी वार्ड का निरीक्षण किया, जहां मरीजों से बातचीत कर उनके इलाज की स्थिति का जायजा लिया। एक वार्ड में पसरी गंदगी को देखकर विधायक व्यास ने तुरंत सख्त निर्देश दिए कि इसे तुरंत ठीक करवाया जाए।

इसके बाद विधायक ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि लंबे समय से सोनोग्राफी मशीन बंद पड़ी है। इस पर उन्होंने अस्पताल अधीक्षक से तुरंत बात की और तीन दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रोमा सेंटर की जर्जर छत और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए और निर्देश दिया कि तीन दिनों में सभी समस्याओं का समाधान हो, अन्यथा सात दिनों बाद वे फिर से निरीक्षण के लिए आएंगे।

विधायक व्यास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे जनता के वोट से विधायक बने हैं और हर समय जनता के हितों के लिए काम करने का प्रयास कर रहे हैं। अस्पताल में मौजूद सभी अव्यवस्थाओं को जल्द ठीक करवाने का आश्वासन दिया, चाहे समस्या अस्पताल प्रशासन से हो या ठेकेदारों के मार्फत।

इस निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगा, किशन चौधरी, वीरेंद्र किराडू, अनिल आचार्य, मुरली व्यास, अस्पताल के डॉक्टर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Share News

editor October 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजुवास में 12 जुलाई को होगी प्री-पीजी परीक्षा, परिषद् बैठक में अहम निर्णय
बीकानेर
छात्रावास से अन्नपूर्णा रसोई तक, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं पर 14 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर चोरी मामले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार सुबह बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर जिला अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक शिशु रोग आईसीयू
बीकानेर
आवारा पशु को बचाने में गई युवक की जान, स्कूटी हादसा
बीकानेर
पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजुवास में 12 जुलाई को होगी प्री-पीजी परीक्षा, परिषद् बैठक में अहम निर्णय

Published May 12, 2026
बीकानेर

छात्रावास से अन्नपूर्णा रसोई तक, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Published May 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अनियमितताओं पर 14 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित

Published May 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर चोरी मामले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद

Published May 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?