Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर: भारतीय सेना का प्रशिक्षित बाज ‘अर्जुन’ आतंकवाद के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन में सक्रिय
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > बीकानेर: भारतीय सेना का प्रशिक्षित बाज ‘अर्जुन’ आतंकवाद के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन में सक्रिय
देश-दुनियाबीकानेरराजनीति

बीकानेर: भारतीय सेना का प्रशिक्षित बाज ‘अर्जुन’ आतंकवाद के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन में सक्रिय

editor
editor Published September 24, 2024
Last updated: 2024/09/24 at 3:08 PM
Share
bikaner: Indian Army's trained eagle 'Arjun' active in joint operation against terrorism
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पंछी, नदियां, पवन के झोंके—कोई सरहद इन्हें नहीं रोक सकती। यह गाना रिफ्यूजी फिल्म से हमें याद दिलाता है कि कैसे कबूतरों ने विश्वयुद्ध के दौरान संदेश पहुंचाने का काम किया। लेकिन अब समय बदल चुका है। आज के परिंदे सीधे जंग के मैदान में उतर रहे हैं, और भारतीय सेना ने ऐसा ही एक परिंदा दिखाया है।

राजस्थान के बीकानेर में भारत और अमेरिका की सेनाएं आतंकवाद के खिलाफ एक जॉइंट ऑपरेशन चला रही हैं। इस ऑपरेशन के अंतिम दिन, भारतीय सेना के प्रशिक्षित बाज ‘अर्जुन’ ने सर्विलांस का प्रदर्शन किया। ‘अर्जुन’ के सिर पर एक कैमरा और पीठ पर जीपीएस चिप लगी थी, जिसने गांव में उड़ान भरकर आतंकियों की सटीक पोजीशन की लाइव जानकारी दी।

इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए दोनों सेनाओं की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। किसी भी युद्ध में, सेना को दुश्मन की हरकतों पर पहले से निगरानी रखनी होती है। अब यह काम भारतीय जांबाज परिंदा ‘अर्जुन’ करेगा।

जैसे ही ‘अर्जुन’ दुश्मन के ठिकाने के ऊपर पहुंचा, उसके सिर पर लगे कैमरे ने उसके हैंडलर को आतंकी ठिकाने की तस्वीरें भेजनी शुरू कर दीं। इससे हैंडलर को आतंकियों की संख्या और उनके पास मौजूद हथियारों की जानकारी मिली। इसके बाद सेना के जवानों ने बिल्डिंग को घेर लिया और कुछ देर की फायरिंग के बाद आतंकियों पर काबू पा लिया।

- Advertisement -

भविष्य की जंग अब कन्वेंशनल वॉर से बिलकुल अलग होगी। स्पेस वॉर, साइबर, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकें अब युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने लगी हैं। इसी दिशा में भारत की तैयारी शुरू हो गई है, और आसमान में उड़ने वाले बाज को गैजेट्स लगाकर ड्रोन के खतरों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।


Share News

editor September 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट
बीकानेर
उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी
बीकानेर
अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई
बीकानेर
शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश
बीकानेर
25 तोला सोना चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक रिमांड पर
बीकानेर
निजी स्कूलों पर डिजिटल निगरानी शुरू, राज शाला संबलन ऐप से निरीक्षण
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में प्रसूति सेवाओं की समीक्षा के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित
बीकानेर
तिलक नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान कर्मचारियों को राहत, 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट

Published July 13, 2026
बीकानेर

उन्नत हृदय उपचार से हजारों मरीजों को नई जिंदगी दे रहे डॉ. बी.एल. स्वामी

Published July 13, 2026
बीकानेर

अनियमितताओं पर सात मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित, विभाग की कार्रवाई

Published July 13, 2026
बीकानेर

शहरी सेवा शिविर पहुंचे प्रभारी सचिव, पट्टों का वितरण कर दिए जरूरी निर्देश

Published July 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?