Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजेंद्र नगर हादसे के बाद सील किया दृष्टि आईएएस पर विकास दिव्यकीर्ति ने प्रतिक्रिया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजेंद्र नगर हादसे के बाद सील किया दृष्टि आईएएस पर विकास दिव्यकीर्ति ने प्रतिक्रिया
बीकानेर

राजेंद्र नगर हादसे के बाद सील किया दृष्टि आईएएस पर विकास दिव्यकीर्ति ने प्रतिक्रिया

editor
editor Published July 30, 2024
Last updated: 2024/07/30 at 9:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

दिल्ली के राजेंद्र नगर हादसे के बाद दिल्ली में कई कोचिंग सेंटर को प्रशासन ने सील कर दिया है, जिनमें दृष्टि आईएएस भी शामिल है.

इस मामले में दृष्टि आईएएस की प्रतिक्रिया आई है. इसके मैनेजिंग डायरेक्टर विकास दिव्यकीर्ति हैं. दृष्टि आईएएस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी हुई है.

टीम दृष्टि की तरफ़ से घटना और उसके बाद की परिस्थितियों पर खेद व्यक्त किया गया है. साथ ही अपना पक्ष देरी से रखने के लिए माफ़ी मांगी गई है.

राजेंद्र नगर में एक यूपीएससी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की वजह से तीन छात्रों की मौत हुई थी. इस घटना के बाद कुछ छात्र मुखर्जी नगर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

- Advertisement -

दृष्टि आईएएस की प्रेस विज्ञप्ति में छात्रों के ग़ुस्से को न्यायसंगत बताते हुए कहा गया है कि, “इस रोष को सही दिशा मिलनी चाहिए. और सरकार कोचिंग सेंटरों के लिए दिशा-निर्देश जारी करे.”

विज्ञप्ति में कहा गया है, “इस समस्या के कई पक्ष हैं. इनके तार क़ानूनों की अस्पष्टता से जुड़े हैं. डीडीए, एमसीडी और दिल्ली फ़ायर डिपार्टमेंट के नियमों में अंतर हैं. दिल्ली मास्टरप्लान-2021, नेशनल बिल्डिंग कोड, दिल्ली फ़ायर रूल्स और यूनिफ़ाइड बिल्डिंग बाई-लॉज़ के प्रावधानों में भी काफी अंतर्विरोध हैं.

“दिल्ली मास्टरप्लान-2021 को छोड़कर बाकी किसी भी दस्तावेज़ में कोचिंग सेंटरों के लिए स्पष्ट प्रावधान नहीं हैं. हमें उम्मीद है कि जब एक महीने में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से नियुक्त समिति रिपोर्ट पेश करेगी, तब यहां बताई गई अधिकतर बातों का समाधान मिल सकेगा.”

दृष्टि आईएएस ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “हम छात्रों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं. इसके लिए मैनेजमेंट में फ़ायर एंड सेफ्टी ऑफ़िसर का विशेष पद है. जो सभी इमारतों में नियमित सेफ्टी ऑडिट करते हैं. साथ ही प्रत्येक इमारत के लिए एक-एक अधिकारी भी रोज़ाना सुरक्षा के 16 बिंदुओं की जांच करता है. इसकी सूचना बिल्डिंग मैंटेनेंस ग्रुप पर अपडेट होती है.”

दृष्टि आईएएस ने आगे कहा, “हमारे क्लासरूम जहां भी हैं, उन इमारतों में आने-जाने के लिए कम से कम दो रास्ते हैं. ताकि इमरजेंसी के हालात में छात्र सुरक्षित निकल सकें.”

“समस्या का स्थायी समाधान यही है कि सरकार दिल्ली में 3-4 स्थानों को कोचिंग सेंटरों के लिए चुने. अगर सरकार क्लासरूम, लाइब्रेरी, हॉस्टल खुद तैयार कराएगी, तो अधिक किराए और सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की समस्या नहीं रहेगी.”


Share News

editor July 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एडीजी सख्त, दिए कई निर्देश
बीकानेर
नापासर में तेज आंधी से मेगा ट्रेड फेयर को भारी नुकसान
नापासर
बीएड विद्यार्थियों को राहत, गृह जिले के पास बदले गए परीक्षा केंद्र
बीकानेर
गंगाशहर की पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
बीकानेर
बीकानेर की अदिति कुमावत ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98.40% अंक
बीकानेर
लू से बचाव बताने वाले डॉक्टर खुद हीटवेव की चपेट में
बीकानेर
CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र हुए सफल
शिक्षा
राजस्थान में महंगे होंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एडीजी सख्त, दिए कई निर्देश

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीएड विद्यार्थियों को राहत, गृह जिले के पास बदले गए परीक्षा केंद्र

Published May 13, 2026
बीकानेर

गंगाशहर की पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर की अदिति कुमावत ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98.40% अंक

Published May 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?