Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नाग पंचमी में इस विधि से करें नाग देवता की पूजा, पैसों से जुड़ी हर समस्या होगी दूर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नाग पंचमी में इस विधि से करें नाग देवता की पूजा, पैसों से जुड़ी हर समस्या होगी दूर
बीकानेर

नाग पंचमी में इस विधि से करें नाग देवता की पूजा, पैसों से जुड़ी हर समस्या होगी दूर

editor
editor Published July 25, 2024
Last updated: 2024/07/25 at 7:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नाग पंचमी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे नाग देवता की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है, जो साल 2024 में 9 अगस्त को है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष दूर होता है और साथ ही परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसके साथ ही पैसों से जुड़ी समस्याओं का निवारण भी होता है। ऐसे में आज हम बताएंगे कि नाग पंचमी की पूजा विधि क्या है और इससे क्या-क्या लाभ आपको प्राप्त हो सकते हैं।

नाग पंचमी की पूजा विधि

स्नान और शुद्धिकरण: नाग पंचमी के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल और घर को स्वच्छ और पवित्र करें।

पूजा स्थल को ऐसे करें तैयार: घर के पूजा स्थल को अच्छे से सजाएं। वहां पर नाग देवता की मूर्ति या चित्र स्थापित करें या फिर आप चांदी से बना नाग नागिन का जोड़ा भी रख सकते हैं।

- Advertisement -

पूजा सामग्री: पूजा के लिए दूध, चावल, चंदन, रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीपक और नैवेद्य (मिठाई) की व्यवस्था पहले ही कर लें।

नाग देवता का अभिषेक: नाग देवता की मूर्ति या फिर नाग-नागिन के जोड़े को दूध, पानी और गंगा जल से स्नान करवाएं।

पुष्पांजलि: नाग देवता की मूर्ति या तस्वीर पर चंदन का लेप करें और पुष्प उन्हें अर्पित करें।

धूप-दीप: इसके बाद धूप और दीपक जलाकर आपको नाग देवता की आरती करनी चाहिए। आरती के दौरान “ॐ नमः शिवाय” और “ॐ नागेंद्राय नमः” मंत्र का जाप करें।

नैवेद्य: नाग देवता को नैवेद्य (मिठाई) अर्पित करें। विशेष रूप से दूध और लड्डू का भोग इस दिन आपको नाग देवता को लगाना चाहिए।

मंत्र जप: नाग पंचमी के दिन “ॐ कुरुकुल्ये हुं फट स्वाहा” मंत्र का जप करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र का कम से कम आपको 108 बार जाप करना चाहिए।

नाग पंचमी की कथा पढ़ें: नाग पंचमी की कथा पढ़ें या सुनें और परिवार के अन्य सदस्यों को भी नाग देवता की कथा आपको सुनानी चाहिए।

इस विधि से अगर आप नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करते हैं तो कई शुभ परिणाम आपको जीवन में प्राप्त हो सकते हैं।

नाग पंचमी की पूजा के लाभ

पैसों से जुड़ी परेशानियां होती हैं दूर: नाग देवता की पूजा से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। आपका धन संचित होने लगता है और आप जीवन में प्रगति करते हैं।

घर में आती है सुख-शांति: नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष दूर होता है और साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। नाग देवता की पूजा से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं।

वास्तु दोष होता है दूर: नाग देवता की पूजा करने से घर में सकारात्मकता आती है और वास्तु दोष दूर होती है।

नाग पूजन से स्वास्थ्य और सुरक्षा होती है प्राप्त: ऐसा माना जाता है कि विधि-विधान पूर्वक नाग देवता की पूजा करने से सर्पदंश और अन्य जहरीले जीवों से सुरक्षा मिलती है। साथ ही आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव आते हैं।

धन-संपत्ति में वृद्धि: नाग पंचमी पर विधिपूर्वक जो भी लोग नाग देवता की पूजा करते हैं उनके जीवन में धन संपत्ति की कमी नहीं रहती।

नाग पंचमी का पावन पर्व हमें नाग देवता की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। अगर इस दिन आप सही विधि से नाग देवता की पूजा करें तो आपको जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


Share News

editor July 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एडीजी सख्त, दिए कई निर्देश
बीकानेर
नापासर में तेज आंधी से मेगा ट्रेड फेयर को भारी नुकसान
नापासर
बीएड विद्यार्थियों को राहत, गृह जिले के पास बदले गए परीक्षा केंद्र
बीकानेर
गंगाशहर की पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
बीकानेर
बीकानेर की अदिति कुमावत ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98.40% अंक
बीकानेर
लू से बचाव बताने वाले डॉक्टर खुद हीटवेव की चपेट में
बीकानेर
CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र हुए सफल
शिक्षा
राजस्थान में महंगे होंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एडीजी सख्त, दिए कई निर्देश

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीएड विद्यार्थियों को राहत, गृह जिले के पास बदले गए परीक्षा केंद्र

Published May 13, 2026
बीकानेर

गंगाशहर की पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर की अदिति कुमावत ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98.40% अंक

Published May 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?