Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में मौसम – कहीं भारी बारिश, तो कहीं भीषण गर्मी से लोग परेशान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > WATHER > Weather > राजस्थान में मौसम – कहीं भारी बारिश, तो कहीं भीषण गर्मी से लोग परेशान
Weatherराजस्थान

राजस्थान में मौसम – कहीं भारी बारिश, तो कहीं भीषण गर्मी से लोग परेशान

editor
editor Published July 16, 2024
Last updated: 2024/07/16 at 4:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

प्रदेश में भले ही मानसून को आए 18 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी भी कई जिलों में भीषण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। बीते 24 घंटों में प्रदेश में जैसलमेर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जोधपुर में 40.3, फलोदी में 41, बीकानेर में 40.2, श्रीगंगानगर में 40.4 और हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया।

पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

जोधपुर की बात करें तो मानसून की एंट्री के बाद पहली बार दिन का तापमान चालीस डिग्री को पार करके 40.3 डिग्री पर आ गया। इस दौरान दोपहर में आपेक्षिक आद्रता भी 55 प्रतिशत थी। अत्यधिक नमी और अत्यधिक तापमान ने भयंकर उमस पैदा कर दी। दोपहर में लोग गर्मी से त्रस्त हो गए। पंखे की हवा गर्म लग रही थी। कूलर और अधिक उमस पैदा कर रहा था। केवल एयर कंडिशन का ही आसरा था। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी व दक्षिणी उड़ीसा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में 19 जुलाई के आसपास बनने की संभावना है। उधर मानसून ट्रफ लाइन भी जैसलमेर से कोटा होते हुए रही है। मौसम के सभी सिस्टम बारिश के लिए अनुकूल है। ऐसे में अगले 4-5 दिन कभी भी मध्यम से लेकर अच्छी बारिश हो सकती है। इन्हीं मौसमी तंत्रों को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तो भारी बारिश की चेतावनी दी है।

आधा डिग्री पारा और होता था हीटवेव घोषित करना पड़ता

- Advertisement -

सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा जो सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक था। सुबह हवा में नमी 66 प्रतिशत थी। हवा मंद होने से सुबह से ही उमस भरा मौसम बना हुआ था। दोपहर में तापमान 40.3 डिग्री पर पहुंचा जो सामान्य से 4.1 अधिक था। अगर तापमान आधा डिग्री और अधिक बढ़ जाता था तो मौसम विभाग को हीटवेव घोषित करनी पड़ती थी। इससे पहले 26 जून को पारा 41.2 डिग्री था। अगले दिन एक इंच बारिश हुई थी और 28 जून को मानसून की एंट्री घोषित हुई थी।


Share News

editor July 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कानून व्यवस्था को लेकर नयाशहर पुलिस का पैदल मार्च, लोगों से किया संवाद
बीकानेर
रौनक रॉयल एनफील्ड ने पूरे किए सात सफल वर्ष, स्थापना दिवस मनाया
बीकानेर
पीबीएम में भर्ती प्रसूता की आंखों की रोशनी गई, हालत बनी गंभीर
बीकानेर
साइबर ठगी गिरोह को बैंकिंग सुविधा देने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
पश्चिमी विक्षोभ का असर, बीकानेर सहित कई जिलों में मौसम अलर्ट जारी
बीकानेर
घर से निकला युवक चार दिन से लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
बीकानेर
रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास जारी
बीकानेर
बीकानेर में एनसीडी मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए नई पहल
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 70 किमी रफ्तार की आंधी और बारिश का अलर्ट

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?