Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पाकिस्तान में सैन्य छावनी पर हमले में आठ जवानों और दस चरमपंथियों की मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पाकिस्तान में सैन्य छावनी पर हमले में आठ जवानों और दस चरमपंथियों की मौत
बीकानेर

पाकिस्तान में सैन्य छावनी पर हमले में आठ जवानों और दस चरमपंथियों की मौत

editor
editor Published July 16, 2024
Last updated: 2024/07/16 at 6:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग आईएसपीआर ने बताया है कि सोमवार को ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के बन्नू शहर में दस चरमपंथियों ने एक सैन्य छावनी पर हमला किया जिसमें आठ जवान मारे गए हैं.

आईएसपीआर के मुताबिक़, “सुरक्षा बलों ने इन चरमपंथियों की छावनी में घुसने की कोशिश को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया.”

आईएसपीआर ने बताया, “इन आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को इस इलाके में एक दीवार से टकरा दिया.”

आईएसपीआर ने बताय इस आत्मघाती विस्फोट के कारण दीवार का एक हिस्सा ढह गया जबकि आसपास के कुछ बुनियादी ढांचे को भी नुक़सान पहुंचा है. विस्फोट में आठ सैनिक मारे गए हैं.

- Advertisement -

आईएसपीआर ने जानकारी दी कि, ऑपरेशन के दौरान सभी दस चरमपंथी मारे गए. वहीं सेना का कहना है कि, सुरक्षाबलों के समय पर और प्रभावी जवाब के कारण सैन्य छावनी को बड़े विनाश से बचा लिया गया और निर्दोष क़ीमती जानें भी बचाई गईं.

सेना के मुताबिक़ ये हमला हाफ़िज़ गुल बहादुर ग्रुप ने किया था. पाकिस्तानी सेना के अनुसार, यह ग्रुप अफ़ग़ानिस्तान से ऑपरेट करता है और पहले भी यह ग्रुप पाकिस्तान के ख़िलाफ़ चरमपंथी गतिविधियों के लिए अफ़ग़ानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करता रहा है.

आईएसपीआर के मुताबिक़,पाकिस्तान अपनी चिंताओं से अफ़ग़ानिस्तान की अंतरिम सरकार को अवगत कराता रहा है.

आईएसपीआर का कहना है कि पाकिस्तान की सेना हर क़ीमत पर अपनी भूमि और लोगों को आतंकवाद के ख़तरे से बचाएगी और अफ़ग़ानिस्तान से इन ख़तरों के ख़िलाफ़ आवश्यक क़दम उठाएगी.

कुछ महीने पहले पाकिस्तान ने भी सीमा पार अफ़ग़ानिस्तान में इस ग्रुप के ख़िलाफ़ कार्रवाई की थी.


Share News

editor July 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी
बीकानेर
बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत
बीकानेर
युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज
बीकानेर
एसबीआई के पक्ष में फैसला, केसीसी लोन डिफॉल्टर को भुगतान के आदेश
बीकानेर
बीकानेर: रिश्तेदार ने हड़पे 7.80 लाख रुपये, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट रोड पर गंदगी का अंबार, अधिकारियों की अनदेखी से रोष
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद: सगे भाइयों ने रास्ता रोककर की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल

Published July 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी

Published July 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत

Published July 9, 2026
बीकानेर

युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज

Published July 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?