Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बिना फोन आए भी अक्सर सुनाई देती रहती है रिंगटोन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बिना फोन आए भी अक्सर सुनाई देती रहती है रिंगटोन
बीकानेर

बिना फोन आए भी अक्सर सुनाई देती रहती है रिंगटोन

editor
editor Published July 16, 2024
Last updated: 2024/07/16 at 6:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बिना फोन बजे घंटी सुनाई देना

बिना फोन बजे भी कानों में रिंगटोन सुनाई देते रहने के पीछे क्या कारण है, इसे समझने के लिए हमने भोपाल स्थित वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी से बातचीत की। डॉ सत्यकांत बताते हैं, अस्पतालों में मोबाइल फोन से संबंधित कई तरह के विकारों के मरीज बढ़ रहे हैं। इसके सबसे ज्यादा शिकार 20-30 की आयु वाले युवा देखे जाते हैं, कुछ मामलों में 40 की उम्र तक के लोग भी इसका शिकार हो सकते हैं।

ऐसी चीजों का अनुभव करना जो असल में है ही नहीं, जैसे बिना फोन बजे घंटी सुनाई देते रहना या बार-बार वाइब्रेशन जैसा अनुभव होते रहने को मनोचिकित्सा की भाषा में फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम (पीवीएस) की समस्या के रूप में जाना जाता है।

क्या कहते हैं मनोचिकित्सक?

- Advertisement -

डॉक्टर सत्यकांत बताते हैं, मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के कारण फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम एक उभरता हुआ विकार है। लोगों को लगता है कि उनका सेल फोन वाइब्रेट या रिंग कर रहा है, लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। ये असल में मनोवैज्ञानिक या तंत्रिका संबंधी परिवर्तनों से संबंधित स्थिति है। पीवीएस की समस्या चिंता, अवसाद और भावात्मक विकारों को भी जन्म दे सकती है। अगर फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम का ठीक से इलाज न किया जाए तो लोगों में बर्नआउट सिंड्रोम हो सकता है।

मस्तिष्क से संबंधित समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पीवीएस की समस्या उन लोगों में अधिक देखी जाती रही है जो फोन पर बहुत अधिक समय बिताते हैं। कुछ स्थितियों में मस्तिष्क में सेरेब्रल कॉर्टेक्स की समस्या और ह्यूमन सिग्नल को पहचानने संबंधी दिक्कतों के कारण भी ये समस्या हो सकती है। सेरेब्रल कॉर्टेक्स मानव मस्तिष्क की उच्च-स्तरीय प्रक्रियाओं के लिए जिम्मेदार है, जिसमें भाषा, स्मृति, तर्क, विचार, सीखना, निर्णय लेना, भावना, बुद्धि और व्यक्तित्व शामिल है।

इसके अलावा ‘अटैचमेंट एंग्जाइटी’ जो कि एक मनोवैज्ञानिक स्थिति है, जिसमें पारस्परिक संबंधों में भय, चिंता या असुरक्षा की भावना बढ़ जाती है, इसके शिकार लोगों में भी फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम की दिक्कत हो सकती है।

इस विकार से कैसे बचें?

डॉ सत्यकांत त्रिवेदी कहते हैं, फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम की समस्या किसी को भी हो सकती है, इससे बचने के लिए जरूरी है कि फोन पर अपनी निर्भरता को सीमित किया जाए। डिजिटल डिवाइस पर कम समय बिताने की आदत बनाएं। फोन के नोटिफिकेशन से ध्यान हटाने के लिए वास्तविक जीवन और लोगों से मिलकर बातचीत करने पर अधिक जोर दें।

मोबाइल फोन्स का बढ़ता इस्तेमाल कई प्रकार के विकारों के जोखिमों को बढ़ाता जा रहा है। खेल-कूद, व्यायाम की आदत के साथ आभासी लोगों से दूरी और वास्तविक लोगों से अच्छे संबंध रखना इन विकारों से बचाने में आपके लिए मददगार हो सकत है।


Share News

editor July 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी
बीकानेर
बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत
बीकानेर
युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज
बीकानेर
एसबीआई के पक्ष में फैसला, केसीसी लोन डिफॉल्टर को भुगतान के आदेश
बीकानेर
बीकानेर: रिश्तेदार ने हड़पे 7.80 लाख रुपये, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट रोड पर गंदगी का अंबार, अधिकारियों की अनदेखी से रोष
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद: सगे भाइयों ने रास्ता रोककर की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल

Published July 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी

Published July 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत

Published July 9, 2026
बीकानेर

युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज

Published July 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?