Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मधुमेह, फैटी लिवर-मोटापा तीनों में फायदेमंद है ये आटा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मधुमेह, फैटी लिवर-मोटापा तीनों में फायदेमंद है ये आटा
बीकानेर

मधुमेह, फैटी लिवर-मोटापा तीनों में फायदेमंद है ये आटा

editor
editor Published July 14, 2024
Last updated: 2024/07/14 at 5:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हरे कटहल के आटे से मधुमेह में लाभ के प्रमाण

पिछले अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया था कि हरे कटहल के आटे का इस्तेमाल करने से टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों को काफी लाभ मिल सकता है। कटहल का आटा मधुमेह रोगियों में प्लाज्मा शर्करा के स्तर को कम करने और ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन (HbA1c) को नियंत्रित करने में काफी कारगर गया था। ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन का बढ़ना, मधुमेह का संकेत माना जाता है।

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन सम्मेलन में टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने वाले पेटेंटेड हरे कटहल के आटे पर नैदानिक परीक्षण के चार साल बाद हालिया अध्ययन में इसे फैटी लीवर और मोटापे को रोकने में भी कारगर बताया गया है।

शोधकर्ताओं में से एक और हरे कटहल का आटा बनाने वाली कंपनी के संस्थापक जेम्स जोसेफ कहते हैं, इस अध्ययन के परिणाम काफी बेहतर रहे हैं। आहार में छोटा सा बदलाव करके हम एक साथ तीन स्वास्थ्य समस्याओं को लक्षित कर सकते हैं।

- Advertisement -

मोटापा और फैटी लिवर में भी मिलता है लाभ

अमेरिकन सोसाइटी फॉर न्यूट्रिशन (एएसएन) सम्मेलन में इस अध्ययन के साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं। जेएसएस मेडिकल कॉलेज, मैसूर में जैव रसायन विभाग की प्रोफेसर और वैज्ञानिक डॉ दिव्या पी. कुमार के नेतृत्व में ये अध्ययन किया गया है। चूहों पर किए गए इस शोध में पता चला है कि हरे कटहल के आटे के तीन महीने सेवन से न सिर्फ शरीर के वजन में वृद्धि को काफी हद तक रोका जा सकता है साथ ही ये लिवर में फैट जमने की समस्या को कम करने में भी प्रभावी है।

शोध की रिपोर्ट में डॉ दिव्या ने बताया, गेहूं के आटे के साथ प्लेसबो समूह की तुलना में इससे इंसुलिन संवेदनशीलता में भी सुधार देखा गया है। इससे इंफ्लामेशन और लिपोजेनेसिस मार्करों में भी काफी कमी आ सकती है।

कटहल के आटे से कई प्रकार के लाभ

शोधपत्र में डॉ दिव्या बताती हैं, अध्ययन के आधार पर दो महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।

1. हरे कटहल के आटे से कैलोरी इंटेक तो कम होता ही है साथ ही ये डायबिटीज, मोटापा और फैटी लिवर जैसी तीन गंभीर समस्याओं को रोक सकता है।

2. हरे कटहल के आटे में 5.6% घुलनशील फाइबर होता है जो इसे काफी लाभकारी बनाता है। ये जई में उपलब्ध फाइबर से 50% अधिक है।

शोधकर्ता डॉ दिव्या बताती हैं, प्रीक्लिनिकल अध्ययन से पता चलता है कि हरे कटहल के आटे में मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और लिवर को क्षति पहुंचाने वाले कारकों को कम करने के गुण हैं। जेएसएस अस्पताल में हेपेटोलॉजिस्ट और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट के साथ मिलकर किए गए हरे कटहल के आटे के नैदानिक परिणाम मेरे लिए उत्साहजनक हैं। हम आगे कटहल के आटे से होने वाले मेटाबॉलिज्म और आणविक परिवर्तनों का पता लगाने के लिए शोध पर काम कर रहे हैं।

इंसानों में भी देखे गए बेहतर परिणाम, कितना आटा खाएं?

चूहों पर किए गए इस अध्ययन के परिणाम इंसानों पर कितने असरदार हैं, इसे जानने के लिए अहमदाबाद में मधुमेह और एंडोक्राइन विशेषज्ञ डॉ. विनोद अबीचंदानी ने 200 से अधिक रोगियों पर क्लीनिकल ऑब्जर्वेशन (अवलोकन) भी किया। इंसानों पर भी हरे कटहल के आटे के बेहतर परिणाम देखे गए।

डॉ विनोद कहते हैं, मैंने मधुमेह से पीड़ित अपने कम से कम 200 रोगियों को कटहल का आटा लेने की सलाह दी है। ये HbA1c, मोटापा, फैटी लिवर और सीरम ट्राइग्लिसराइड्स में अभूतपूर्व सुधार करने वाला पाया गया है। इस प्रीक्लिनिकल अध्ययन को अमेरिकन सोसाइटी फॉर न्यूट्रिशन कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किया जाना बहुत उत्साहजनक है, जो पिछले तीन वर्षों से मेरे क्लिनिक में देखे गए परिणामों की भी पुष्टि करता है। आहार में इसे शामिल करना वास्तव में बेहतर परिणाम वाला पाया गया है। इस एक बदलाव से डायबिटीज के साथ मोटापा और बढ़ती फैटी लिवर की दिक्कत को कम करने में विशेष लाभ मिल सकता है।

विशेषज्ञ बताते हैं, इसे आहार में शामिल करना भी आसान है। हर मील में जितना आटा (गेंहू या अन्य) लेते हैं उसमें एक टेबल स्पून कटहल का आटा मिलाएं। पूरे दिन में एक व्यक्ति को तीन टेबल स्पून (करीब 30 ग्राम) कटहल का आटा सेवन करने की सलाह दी जाती है।


Share News

editor July 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी
बीकानेर
बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत
बीकानेर
युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज
बीकानेर
एसबीआई के पक्ष में फैसला, केसीसी लोन डिफॉल्टर को भुगतान के आदेश
बीकानेर
बीकानेर: रिश्तेदार ने हड़पे 7.80 लाख रुपये, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट रोड पर गंदगी का अंबार, अधिकारियों की अनदेखी से रोष
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद: सगे भाइयों ने रास्ता रोककर की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल

Published July 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी

Published July 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत

Published July 9, 2026
बीकानेर

युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज

Published July 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?