Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार का महिलाओं को कई तोहफे, पढ़े पूरी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार का महिलाओं को कई तोहफे, पढ़े पूरी खबर
Jaipurराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार का महिलाओं को कई तोहफे, पढ़े पूरी खबर

editor
editor Published March 7, 2024
Last updated: 2024/03/07 at 6:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कल शुक्रवार 8 मार्च को है। इस अवसर पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं को कई तोहफे दिए। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया 8 मार्च को महिलाओं को फ्री बस यात्रा, स्मारक एवं संग्रहालय में फ्री प्रवेश दिया जाएगा। इसी के साथ पुलिस भर्ती में महिलाओं का आरक्षण बढ़ा कर 33 प्रतिशत किया गया है। इसके साथ ही दस हजार स्कूटी वितरण को स्वीकृति प्रदान की गई है। निःशुल्क बस यात्रा पर खर्च होने वाली राशि का पुनर्भरण वित्त विभाग की ओर से किया जाएगा। इसी प्रकार पुलिस भर्ती में महिलाओं के आरक्षण को 30 प्रतिशत से बढ़ा कर 33 प्रतिशत करने की स्वीकृति वित्त विभाग की ओर से कर दी गई है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं का सशक्तीकरण करने और बालकों के स्वस्थ, सुपोषित और शिक्षित भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस के लिए राज्य सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम मजबूती से उठाए गए हैं।

दस हजार स्कूटी वितरण को स्वीकृति

महिलाओं एवं बालिकाओं को सबल और सक्षम बनाने के लिए राजस्थान सरकार प्रतिबद्ध है। बालिकाएं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें इसके लिए उच्च शिक्षा में पढ़ने वाली बालिकाओं को दस हजार स्कूटी वितरित करने की स्वीकृति भी दी गई है

- Advertisement -

लाडो प्रोत्साहन योजना : एक लाख रुपए का सेविंग बॉन्ड मिलेगा

लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से अब प्रदेश में बालिकाओं को जन्म से ही आर्थिक संबल मिलेगा। जिससे उनको स्वस्थ, सुरक्षित, शिक्षित विकास के समुचित अवसर मिल सकें। लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बालिका का जन्म होने पर उसे एक लाख रुपए का सेविंग बॉन्ड दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की राशि में बढ़ोतर

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में अब तक दी जा रही रू 5000 की राशि में रू 1500 की बढ़ोतरी की गई है। अब इस राशि को रू 6500 कर दिया गया है।

365 आंगनबाडी बनेंगी ’आदर्श आंगनबाड़ी

निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं के अंतर्गत राज्य के 365 सामन्य आंगनबाड़ियों को प्ले स्कूल के जैसे विकसित कर आदर्श आंगनबाड़ी बनाने के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। उक्त आदर्श आंगनबाड़ियों में प्ले स्कूल जैसी समस्त आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रत्येक आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र के निर्माण पर लगभग 5 लाख रुपए व्यय किया जाएगा।


Share News

editor March 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नव प्रशिक्षित स्काउट कमिश्नरों का सम्मान, एडवेंचर गतिविधियां होंगी नियमित
बीकानेर
दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन
राजस्थान
नागणेची माता मंदिर की बंद लिफ्ट पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन
बीकानेर
पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

दिव्यांग युवाओं को मिलेगी स्कूटी, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Published June 16, 2026
राजस्थान

राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Published June 11, 2026
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

Published June 11, 2026
राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?