Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ड्रोन के साथ मिला मृत कबूतर और छोटा पैराशूट्
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ड्रोन के साथ मिला मृत कबूतर और छोटा पैराशूट्
बीकानेरराजस्थान

ड्रोन के साथ मिला मृत कबूतर और छोटा पैराशूट्

editor
editor Published January 8, 2024
Last updated: 2024/01/08 at 8:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत सामने आई है। जैसलमेर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक ड्रोन उड़ता बीएसएफ के जवानों ने पकड़ा। ये पहला मौका है जब जैसलमेर सरहद में कोई पाकिस्तानी ड्रोन पकड़ा गया है। बीएसएफ जवान उस समय चौंक गए जब ड्रोन पर एक कबूतर भी और एक छोटा पैराशूट बंधा था। बीएसएफ जवानों ने अपने अधिकारियों को जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल ने शाहगढ़ पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी। अब शाहगढ़ पुलिस और सीमा सुरक्षा बल दोनों ही ड्रोन की जांच कर रहे हैं। पाकिस्तान का ये ड्रोन भारत-पाक सीमा के शाहगढ़ इलाके की खारिया बीओपी के पास शनिवार देर शाम को उड़ता हुआ पकड़ा गया है। शाहगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी बाबूराम ने बताया कि मामला शनिवार देर शाम का है जब शाहगढ़ इलाके की खारिया बीओपी के पास 35 बीएन बटालियन, सीमा सुरक्षा बल के जवान चौकसी कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तान की सीमा की तरफ से एक ड्रोन उड़ता हुआ भारत की सीमा में आया। ड्रोन बहुत नीचे उड़ रहा था। जवानों ने ड्रोन को दबोचा। जांच करने पर ड्रोन पर एक कबूतर भी बंधा हुआ था। हालांकि कबूतर मृत था। ड्रोन के साथ एक छोटा पैराशूट भी बंधा था। क्वस्स्त्र के जवान ड्रोन के साथ कबूतर और पैराशूट बंधा देखकर हैरान हो गए। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अपने अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों ने सब जांच के बाद शाहगढ़ पुलिस चौकी को भी मामले की जानकारी दी। शाहगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी बाबू राम ने बताया कि हमने जानकारी ले ली है। गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान सीमा से लगते जैसलमेर इलाके में ड्रोन पकड़े जाने का ये पहला मामला है। गंगानगर और पंजाब में तस्करी के लिए ड्रोन मिलते रहते हैं मगर जैसलमेर सीमा पर ड्रोन मिलने का ये पहला मामला है। सीमा सुरक्षा बल ने ड्रोन मिलने कि घटना के बाद सरहद पर चौकसी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।


Share News

editor January 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को जिम्मेदारी
बीकानेर
बीकानेर में दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा
राजस्थान
बीकानेर में खुले ड्रम और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक
बीकानेर
शनिवार को बीकानेर के कई इलाकों में तीन घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर रेल मंडल में सिग्नल कर्मचारियों को मिले डिजिटल टैबलेट
बीकानेर
चलती बस में महिला के बैग से जेवर और नकदी चोरी
बीकानेर
राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को जिम्मेदारी

Published May 22, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दो किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Published May 22, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खुले ड्रम और बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?