Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लिंक के जरिए व्यापारी से ठगे 17.60 लाख रुपए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > लिंक के जरिए व्यापारी से ठगे 17.60 लाख रुपए
बीकानेर

लिंक के जरिए व्यापारी से ठगे 17.60 लाख रुपए

editor
editor Published December 31, 2023
Last updated: 2023/12/31 at 4:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिले के सादुलशहर में आढ़त व्यापारी से 17 लाख 60 हजार 840 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्यापारी को एक ऑनलाइन लिंक के जरिए खुद के ग्रुप से जोड़ा। ऑनलाइन काम के नाम पर उसे रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवाने को कहता और उस राशि से कुछ ज्यादा कुछ घंटे बाद ही लौटा भी देता। इससे पीड़ित उसके झांसे में आ गया।

उसने लालच में आकर आरोपी के खाते में 17 लाख 60 हजार 840 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इतनी बड़ी राशि लेने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया ग्रुप ही डिलीट कर दिया। इस संबंध में शनिवार को साइबर थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्यापारी पुनीत कुमार पुत्र मनोज कुमार सादुलशहर की व्यापार मंडल रोड का रहने वाला है। उसकी धानमंडी में आढ़त की दुकान है। बीस दिसंबर को उसे सोशल मीडिया के जरिए किसी अज्ञात ने लिंक भेजा। इसके जरिए उसने उसे एक सोशल मीडिया ग्रुप से जोड़ लिया। आरोपी ने पुनीत को कहा कि वह उसे ऑनलाइन काम देगा। इसकी एवज में उसे उसके खाते में कुछ रुपए जमा करवाने होंगे। उसने रुपए जमा करवा दिए। कुछ देर बाद ही आरोपी ने जमा करवाए रुपए से कुछ ज्यादा रुपए उसके खाते में वापस डाल दिए। इस तरह से आरोपी पुनीत से लेनदेन करने लगा।

वह हर बार उसके जमा करवाए रुपए से ज्यादा उसे लौटा देता। यह लेनदेन बाईस दिसंबर तक चला। जब पुनीत पूरी तरह उसके झांसे में आ गया तो आरोपी ने उसे बड़ी राशि ट्रांसफर करने को कहा। इस पर पुनीत ने 17 लाख 60 हजार 840 रुपए आरोपी के खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपी ने पुनीत को रुपए बढ़ाकर नहीं लौटाए और जिस सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए वह रुपए देने के लिए निर्देश देता था, उसे भी डिलीट कर दिया। इस पर पुनीत को उसके साथ हुए धोखे का अनुमान हुआ और वह श्रीगंगानगर के साइबर थाने पहुंच गया। उसने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 17 लाख 60 हजार 840 रुपए की ठगी का मामला दर्ज करवाया है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Share News

editor December 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम किडनी कांड पर गहलोत का सरकार पर हमला
बीकानेर
गंगाशहर में पार्टनरों पर 7.46 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
बीकानेर
राजस्थान में तबादलों से बैन हटा, 5 जुलाई तक मौका
राजस्थान
मेड़तिया प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग हुई तेज
बीकानेर
सोफिया तिराहे पर हादसा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बीकानेर
अनियंत्रित होकर पलटी लोक परिवहन बस, मासूम की मौत
बीकानेर
आंधी-बारिश से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, पांच घंटे अंधेरा
बीकानेर
एमबीए-एमसीए प्रवेश प्रक्रिया 23 जून से होगी शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम किडनी कांड पर गहलोत का सरकार पर हमला

Published June 19, 2026
बीकानेर

गंगाशहर में पार्टनरों पर 7.46 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Published June 19, 2026
बीकानेर

मेड़तिया प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग हुई तेज

Published June 19, 2026
बीकानेर

सोफिया तिराहे पर हादसा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Published June 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?