Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक मौके से फरार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक मौके से फरार
बीकानेरश्रीगंगानगर

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ट्रक चालक मौके से फरार

editor
editor Published December 29, 2023
Last updated: 2023/12/29 at 11:57 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। श्रीगंगानगर जिले के श्रीबिजयनगर मैं गुरुवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार कस्बे की धानमंडी से घर के लिए रवाना हुआ था। बिलौचिया मोड़ के पास नजदीक से निकलते ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

ट्रक यूनियन का सैक्रेट्री है मृतक

मृतक रघुवीरसिंह (40) कस्बे की धानमंडी में बनी ट्रक यूनियन का सचिव है। उसकी देखरेख में धानमंडी से ट्रकों में लादान के बाद रवानगी होती है। गुरुवार रात काम खत्म करने के बाद वह धानमंडी से घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बिलौचिया मोड़ के पास उसे पास से निकल रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिरा और गंभीर घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने रघुवीरसिंह को संभाला और उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में जमा हुए व्यापारी और ट्रक ड्राइवर हादसे की सूचना मिलते ही धानमंडी के व्यापारी और ट्रक ड्राइवर अस्पताल के बाहर जमा हो गए। इन लोगों में घटना को लेकर रोष है। शव रात को सरकारी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया। श्रीबिजयनगर के व्यापारियों ने आरोपी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की है। इस बीच पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए। हालांकि ट्रक ड्राइवर का पता नहीं लगा है।

- Advertisement -

परिवार में है पत्नी और दो बच्चे

मृतक रघुवीरसिंह के परिवार में पत्नी और एक बेटा व बेटी है। गुरुवार रात परिवार को रघुवीरसिंह के घर लौटने का इंतजार था, लेकिन इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे और शव मोर्च्यूरी में रखवाया।


Share News

editor December 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

Published July 16, 2026
बीकानेर

मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार

Published July 16, 2026
बीकानेर

चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव

Published July 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़

Published July 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?