Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बैंक जा रहे मुनीम पर हमला, लाखों रूपए लूटने का प्रयास
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बैंक जा रहे मुनीम पर हमला, लाखों रूपए लूटने का प्रयास
बीकानेरश्रीगंगानगर

बैंक जा रहे मुनीम पर हमला, लाखों रूपए लूटने का प्रयास

editor
editor Published December 27, 2023
Last updated: 2023/12/27 at 10:49 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहर के गोल बाजार इलाके से सटे महावीर शॉपिंग सेंटर में मंगलवार को एक दुकान के मुनीम से रुपए लूटने की कोशिश हुई। मुनीम दुकान के दो लाख अस्सी हजार रुपए लेकर इन्हें जमा करवाने के लिए बैंक जा रहा था। इसी दौरान तीन-चार अज्ञात युवकों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। खास बात यह रही कि आरोपी मुनीम को पीटने और बैग छीनने की कोशिश के दौरान पीड़ित को ही चोर कहकर चिल्लाते रहे, जिससे कि किसी को शक नहीं हो और लोग पीड़ित को ही आरोपी समझें। घायल मुनीम को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां उसके पर्चा बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महावीर शॉपिंग सेंटर स्थित फर्म चंद्रभान हरीश कुमार का मुनीम विक्रम सिंह उर्फ विक्की मंगलवार को बैग में दो लाख अस्सी हजार रुपए लेकर पैदल ही एसबीआई की पब्लिक पार्क शाखा की तरफ जा रहा था। चौराहे के पास तीन-चार नकाबपोश युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

ये लोग मुनीम को लाठियों से पीटने लगे और साथ ही चोर-चोर चिल्लाने लगे। इन लोगों ने मुनीम का बैग छीनने की कोशिश की। चोरों के शोर मचाने पर लोगों ने मुनीम को ही चोर समझ लिया और उसे पकड़ लिया, लेकिन जब मुनीम ने देर तक बैग नहीं छोड़ा तो भेद खुलने के डर से आरोपी मौका पाकर खाली हाथ मौके से फरार हो गए।

घटना स्थल कोतवाली थाने से महज छह सौ मीटर दूर है। ऐसे में इस इलाके में लूट का प्रयास पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। आरोपियों ने सिर पर टोपी पहन रखी थी और चेहरे ढके थे। उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। दुकान और बैंक के बीच काफी कम दूरी होने से घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम देने का अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Share News

editor December 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर स्थापना दिवस पर राजपूत-जाट एकता की ऐतिहासिक परंपरा होगी जीवंत
बीकानेर
बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी मामला, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में टैक्सी चालक से लूट, मारपीट कर वाहन ले भागे बदमाश
बीकानेर
बीकानेर ब्लाइंड मर्डर बना पहेली, 16 दिन बाद भी हत्यारे फरार
बीकानेर
बीकानेर: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर मासूम की मौत
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस थानों में कानून व्यवस्था के लिए ‘यूथ विंग’ बनेगी
बीकानेर

You Might Also Like

Bijaliबिजलीबीकानेर

पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी

Published April 17, 2026
बीकानेरराजस्थान

डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न

Published April 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर स्थापना दिवस पर राजपूत-जाट एकता की ऐतिहासिक परंपरा होगी जीवंत

Published April 17, 2026
बीकानेर

बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी मामला, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज

Published April 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?