Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, लंबे समय से कर रहा था परेशान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, लंबे समय से कर रहा था परेशान
बीकानेरराजस्थान

महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, लंबे समय से कर रहा था परेशान

editor
editor Published December 26, 2023
Last updated: 2023/12/26 at 9:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर में साले की होली चौक निवासी महिला की नृशंस हत्या के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मृतका के पति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि समीर खान नाम का शख्स लंबे समय से उसे और मुझे परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं उसने उठाकर ले जाने की धमकी भी दी थी। अभी चार-पांच दिनों से उसकी हरकतें बहुत बढ़ गई थी। समीर खान पूर्व में बतौर ड्राइवर काम करता था। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। उससे पूछताछ लगभग पूरी हो चुकी है। किसी भी समय पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत मेँ लिया :

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने  बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जल्द शिनाख्त की। शिनाख्त के साथ ही संदेह के आधार पर आरोपी को डिटेन किया है। उससे पूछताछ चल रही है। दूसरी ओर मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पति की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर भी जांच हो रही है। ऐसे में जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

पति ने यह दी है रिपोर्ट:

- Advertisement -

मृतका के पति राजेश कुमार पुरोहित ने बीछवाला थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि मेरी पत्नी लक्ष्मीदेवी पुरोहित सोमवार शाम को गणेजी एवं माताजी मंदिर दर्शन के लिए गई थी। एक घंटे में नहीं लौटी तो परिजनों के यहां पता किया लेकिन नहीं मिली। फोन किया लेकिन वह बंद था। पूरी रात इंतजार किया। सुबह नयाशहर थाने बताने गया तो उन्होंने आधार कार्ड सहित दूसरे दस्तावेज मांगे। इस बीच घर आया तो न्यूज पोर्टल में एक मौत होने की सूचना के साथ मेरी पत्नी की फोटो लगी थी, तब मौत का पता लगा।

समीर खान ने दी थी धमकी, इसलिए संदेह:

राजेश पुरोहित ने रिपोर्ट में कहा है कि मुक्ताप्रसाद कॉलोनी, सेक्टर नंबर-तीन निवासी समीर खान मेरी पत्नी को तंग करता था। पहले उसे ड्राइवर रखा हुआ था। जब तंग करने लगा तो हटा दिया। इसके बावजूद वह बार-बार फोन कॉल करता। कुछ दिन पहले ही उठा ले जाने की धमकी दी थी।

यह है मामला :

बीकानेर में एक महिला का खून से लथपथ शव आरसीपी कॉलोनी में सड़क के किनारे कच्ची जगह पर पर मिला। यहां हलका झाड़-झंखाड़ है। सोमवार देर रात शव मिलने की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला हत्या का होने की आशंका देख बीछवाल थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। मौके पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई। देर रात मौका की कार्रवाई के बाद शव को पीबीएम हॉस्पिटल भेजा गया। इस बीच बीछवाल थाना अधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा ने बताया था कि मृतका की पहचान हो चुकी है। एक आरोपी को राउंड अप किया है।दरअसल मृतका की पहचान बीकानेर के साले की होली चौक स्थित किराड़ुओं की गली निवासी लक्ष्मी पुरोहित के रूप में हुई है। उसके पति राजेश कुमार पुरोहित एमएम स्कूल में कर्मचारी है। मृतका का पीहर बीकानेर के ही मोहता चौक में है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को राउंड अप किया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने जा रही है।

 


Share News

editor December 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर
शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार
बीकानेर
उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट
बीकानेर
पानी की बर्बादी पर सख्ती, जलदाय विभाग ने थमाए नोटिस
बीकानेर
राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय
राजस्थान
राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी
राजस्थान
पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम
देश-दुनिया
इंदिरा गांधी नहर से किसानों को जल्द मिलेगा सिंचाई पानी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अंबेडकर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, मामला दर्ज

Published May 23, 2026
बीकानेर

शादी के 13 दिन बाद दुल्हन जेवरात लेकर फरार

Published May 23, 2026
बीकानेर

उधार के पैसे मांगने पर भाई-भतीजों ने की मारपीट

Published May 23, 2026
बीकानेर

पानी की बर्बादी पर सख्ती, जलदाय विभाग ने थमाए नोटिस

Published May 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?