Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दूसरे वर्ष में ढाई लाख बालिकाओं की जांच में महज 13 बालिकाएं पायी गई गंभीर एनीमिक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दूसरे वर्ष में ढाई लाख बालिकाओं की जांच में महज 13 बालिकाएं पायी गई गंभीर एनीमिक
बीकानेर

दूसरे वर्ष में ढाई लाख बालिकाओं की जांच में महज 13 बालिकाएं पायी गई गंभीर एनीमिक

editor
editor Published December 17, 2023
Last updated: 2023/12/17 at 5:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिले को एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में चलाए जा रहे ‘मिशन अगेंस्ट एनीमिया” अभियान के तहत वर्ष 2023 में जिले की ढाई लाख बालिकाओं की हीमोग्लोबिन जांच में केवल 13 बालिकाएं ही गंभीर एनीमिक पाई गई ,जबकि 7 हजार 571 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन मॉडरेट श्रेणी में पाया गया है।

जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में प्रारम्भ किए गए इस अभियान के तहत पहले वर्ष में एक लाख 3 हजार 960 बालिकाएं मॉडरेट श्रेणी में चिह्नित की गई थीं तथा 631 बालिकाओं में सीवियर एनीमिया पाया गया था। जबकि इस वर्ष इतनी ही बालिकाओं की जांच में एनीमिक बालिकाओं की संख्या में प्रभावी कमी आई है।

भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से गत वर्ष भी मॉडरेट श्रेणी में चिन्हित बालिकाओं का हीमोग्लोबिन स्तर सुधारने में मदद मिली थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में की गई प्रथम जांच में 631 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन 7 से कम था तथा एक लाख 3 हजार 960 बालिकाएं मॉडरेट श्रेणी में थी। नियमित मॉनिटरिंग कर इन बालिकाओं को विशेष उपचार दिया गया, जिसके बाद तकरीबन सभी बालिकाओं को 11 से अधिक हीमोग्लोबिन श्रेणी में लाया जा सका। इन बालिकाओं को विशेष उपचार के रूप में आयरन सुक्रोज व फेरिक कार्बॉक्सी माल्टोस दवा दी गई।

अभियान के दूसरे वर्ष और सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस वर्ष करीब ढाई लाख बालिकाओं की प्रथम जांच में मॉडरेट एनीमिक श्रेणी में 7 हजार 571 बालिकाएं पाई गई,‌जबकि मात्र 13 बालिकाएं ही ऐसी चिन्हित हुईं जिनका हीमोग्लोबिन स्तर 7 से कम था। यह इस बात का संकेत है कि आयरन और फोलिक एसिड कंजप्शन की नियमित निगरानी से जिले को एनीमिया मुक्त बनाने में की दिशा में यह नवाचार अहम साबित हो रहा है। इस अभियान के दूरगामी परिणाम अब तीव्र गति से दिखने लगे हैं।

- Advertisement -

ऐप के माध्यम से की जा रही है मॉनिटरिंग

हीमोग्लोबिन की जांच और उपचार इत्यादि पर नजर रखने के लिए मोबाइल ऐप मां (एमएए) विकसित किया गया है। इस मोबाइल ऐप द्वारा स्कूली बालिकाओं और गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबीन की जांच कर मोबाइल ऐप में रिकॉर्ड संधारित किया जाता है। एनीमिक प्रभावित महिलाओं का ट्रीटमेंट और ट्रेकिंग करके उनका उपचार कर हीमोग्लोबीन स्तर सुधारने के प्रयास किए जाते हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि जिले में वर्ष 2021-22 में जहां आईएफए की 33 लाख गोलियां बांटी गई। वहीं वर्ष 2022-23 में चले सघन अभियान की बदौलत 91 लाख गोलियां वितरित की गई, जिसके परिणामस्वरूप एनीमिया मुक्त बीकानेर की संकल्पना अब साकार हो रही है।


Share News

editor December 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
बीकानेर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष बस व्यवस्था, 20 प्वाइंट तय
बीकानेर
पीएम-किसान की 23वीं किस्त पर केवीके में जागरूकता कार्यक्रम
बीकानेर
पीबीएम सुधारो आंदोलन के समर्थन में पहुंचे डॉ. बीडी कल्ला, सरकार से की कार्रवाई की मांग
बीकानेर
प्रताप बस्ती में अवैध कैसिनो पर पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार
बीकानेर
डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
बीकानेर
डूंगर कॉलेज जाने से रोका, युवक से मारपीट का आरोप
बीकानेर
मारवाड़ अस्पताल के बाहर अव्यवस्था से रोजाना लग रहा जाम
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

Published June 20, 2026
बीकानेर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष बस व्यवस्था, 20 प्वाइंट तय

Published June 20, 2026
बीकानेर

पीएम-किसान की 23वीं किस्त पर केवीके में जागरूकता कार्यक्रम

Published June 20, 2026
बीकानेर

पीबीएम सुधारो आंदोलन के समर्थन में पहुंचे डॉ. बीडी कल्ला, सरकार से की कार्रवाई की मांग

Published June 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?