Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 30 फीसदी तक कम हुए सब्जियों के भाव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > 30 फीसदी तक कम हुए सब्जियों के भाव
बीकानेरराजस्थान

30 फीसदी तक कम हुए सब्जियों के भाव

editor
editor Published December 15, 2023
Last updated: 2023/12/15 at 10:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। सर्दियों का सीजन शुरू होने के साथ ही हरी सब्जियों की आवक में इजाफा हो रहा है। इसके कारण सब्जियों के दामों में कमी आई है। आने वाले समय में सब्जियों के भाव और भी कम हो सकते हैं।कुछ दिन पहले तक बाजार में महंगी बिकने वाली सब्जियों के दामों अब कम होने शुरू हो गए हैं। जो सब्जियां 15 दिन पहले तक 60 से 70 रुपए तक बिक रही रही थीं, वहीं सब्जियां अब 35 से 40 रुपए प्रति किलो तक आ गई हैं। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, सर्दियों का सीजन शुरू होने के साथ ही हरी सब्जियों की आवक में इजाफा हो रहा है। इसके कारण सब्जियों के दामों में कमी आई है। आने वाले समय में सब्जियों के भाव और भी कम हो सकते हैं। उसका कारण सब्जियों की मंडी में अच्छी आवक होना है। बाहरी सब्जियों के अलावा शहर के लोकल फार्म हाउस से भी सब्जियों की आवक होने से ग्राहकों को फायदा हो रहा है। मांग साधारण और आवक में बढ़ोतरी के चलते सब्जियों के भावों में 25 से 30 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है।पंजाब से मटर और फलौदी से आ रही गाजरबाजार में अलग-अलग जगहों से सब्जियां आ रही हैं। बाहर से आने वाली सब्जियों में आगरा और अमृतसर से आलू, गुवाहाटी से हल्दी, पंजाब से मटर, फलौदी और श्रीगंगानगर से गाजर तथा करेला व भिंडी गुजरात से आ रही है। वही पहले नासिक से आने वाला टमाटर अब गुजरात से भी बीकानेर आ रहा है। इसके अलावा मूली, बथुआ, सरसो और मेथी सहित अन्य सब्जियां आसपास स्थित लोकल फार्म हाउस से आ रही हैं।टमाटर के भाव 50 फीसदी तक कमआज से करीब 15 दिन पहले तक सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे। लेकिन अब दाम कम होने के साथ ही फिर से थाली में हरी सब्जियां लौट आई। सबसे ज्यादा टमाटर के भावों में कमी हुई है। जो टमाटर 15 दिन पहले 70 से 80 रुपए प्रति किलो थे, वे अब 30 से 40 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं प्याज के दाम भी 60 रुपए प्रति किलो से 35 से 40 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।

सब्जी भाव
आलू -15-20
टमाटर-30
मटर-30-35
गोभी -20-30
लोकी-40
बैंगन -40
भिंडी-100-120
शिमला मिर्च-40-50
प्याज-35-40
खीरा -30-40
हल्दी -50 – 60
मूली -15
शकरकंदी-50-60
करेला- 80
गाजर-25-30
(भाव रुपए प्रति किलो)


Share News

editor December 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सगाई के बाद 50 लाख की मांग, शादी से किया इनकार
बीकानेर
भूलवश कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज की
बीकानेर
फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज
बीकानेर
शनिवार को भी खुले रहेंगे बीकेईएसएल के सभी बिल संग्रहण केंद्र
बीकानेर
राजस्थान में टीडीआर नीति से आसान होगा भूमि अधिग्रहण, बढ़ेंगे विकास कार्य
बीकानेर
एमबीए-एमसीए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई तक बढ़ी
बीकानेर
यूजीसी हटाने की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पदयात्रा शुरू
बीकानेर
पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल की बाइक गायब, मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

सगाई के बाद 50 लाख की मांग, शादी से किया इनकार

Published July 10, 2026
बीकानेर

भूलवश कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज की

Published July 10, 2026
बीकानेर

फर्जी इकरारनामे से जमीन हड़पने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज

Published July 10, 2026
बीकानेर

शनिवार को भी खुले रहेंगे बीकेईएसएल के सभी बिल संग्रहण केंद्र

Published July 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?