Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डॉ टैस्सीटोरी को समर्पित तीन दिवसीय ‘ओळू समारोह’ का आगाज कल से
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > डॉ टैस्सीटोरी को समर्पित तीन दिवसीय ‘ओळू समारोह’ का आगाज कल से
बीकानेर

डॉ टैस्सीटोरी को समर्पित तीन दिवसीय ‘ओळू समारोह’ का आगाज कल से

editor
editor Published December 12, 2023
Last updated: 2023/12/12 at 10:42 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में गत 45 वर्षो की निरन्तर परंपरा के चलते इस वर्ष भी महान् इटालियन विद्वान राजस्थानी पुरोधा डॉ. एल.पी. टैस्सीटोरी की 136वीं जयंती तीन दिवसीय ‘ओळू समारोह’ के रूप में दिनांक 13 से 15 दिसम्बर, 2023 तक मनाया जाएगा।संस्था के प्रदेशाध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने बताया की राजस्थानी भाषा, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व के लिए समर्पित राजस्थानी के महान् विद्वान डॉ. लुईजि पीओ टैस्सीटोरी के महत्वपूर्ण कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने का उपक्रम संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रति वर्ष दो दिवसीय या तीन दिवसीय समारोह उन्हें नमन एवं स्मरण करने बाबत आयोजित किए जाते है एवं वर्ष 2022 से टैस्सीटोरी के नाम से राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम करने वाली प्रदेश या प्रदेश के बाहर की विभूतियों को सम्मानित करने का भी परंपरा प्रारंभ की गई है। इसी संदर्भ में वर्ष 2022 में राजस्थान से बाहर कोलकाता की तीन विभूतियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ शायर कासिम बीकानेरी ने बताया कि ‘ओळू समारोह’ के प्रथम दिन 13 दिसम्बर, 23 वार बुधवार को प्रातः 11 बजे टैस्सीटोरी समाधि स्थल पर ‘पुष्पांजलि एवं शब्दांजलि’ का आयोजन रखा गया है।समारोह के सहसंयोजक वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं कवि संजय सांखला ने बताया कीे समारोह के दूसरे दिन 14 दिसम्बर, 23 वार गुरूवार को पहली बार 2022 से टैस्सीटोरी के नाम से प्रारंभ किए गए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में राजस्थानी साहित्य के लिए देश के ख्यातनाम साहित्यकार-आलोचक डॉ मदन केवलिया को टैस्सीटोरी साहित्य प्रज्ञा-सम्मान-2023, इस कडी में राजस्थानी भाषा से संबंधित राजस्थानी के वरिष्ठ कवि आलोचक-संपादक डॉ मदन सैनी को टैस्सीटोरी भाषा प्रज्ञा सम्मान-2023 एवं राजस्थान और राजस्थान से बाहर कोलकाता में राजस्थानी संस्कृति के लिए समर्पित वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी हिंगलाज दान रतनू को टैस्सीटोरी संस्कृति प्रज्ञा सम्मान-2023 का अर्पण एक भव्य समारोह के तहत स्थानीय नागरी भण्डार सुदर्श कला दीर्घा में किया जाएगा।

समारोह के प्रभारी युवा शिक्षाविद् एवं संस्कृतिकर्मी हरिनारायण आचार्य ने बताया की ‘ओळू समारोह’ के अन्तिम तीसरे दिन 15 दिसम्बर, 2023 वार शुक्रवार को प्रातः 9 बजे सृजन सदन नत्थूसर गेट बाहर से एक प्रभात फेरी का आयोजन रखा गया है। जिसमें नई पीढी द्वारा अपनी मातृभाषा राजस्थानी जो करोडों लोगों की जन भावना, अस्मिता एवं सांस्कृतिक पहचान है उसके वाजब हक की मांग राजस्थानी की संवैधानिक मान्यता एवं प्रदेश की दूसरी राजभाषा के संदर्भ में होगी।


Share News

editor December 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
बीकानेर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष बस व्यवस्था, 20 प्वाइंट तय
बीकानेर
पीएम-किसान की 23वीं किस्त पर केवीके में जागरूकता कार्यक्रम
बीकानेर
पीबीएम सुधारो आंदोलन के समर्थन में पहुंचे डॉ. बीडी कल्ला, सरकार से की कार्रवाई की मांग
बीकानेर
प्रताप बस्ती में अवैध कैसिनो पर पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार
बीकानेर
डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
बीकानेर
डूंगर कॉलेज जाने से रोका, युवक से मारपीट का आरोप
बीकानेर
मारवाड़ अस्पताल के बाहर अव्यवस्था से रोजाना लग रहा जाम
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

Published June 20, 2026
बीकानेर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष बस व्यवस्था, 20 प्वाइंट तय

Published June 20, 2026
बीकानेर

पीएम-किसान की 23वीं किस्त पर केवीके में जागरूकता कार्यक्रम

Published June 20, 2026
बीकानेर

पीबीएम सुधारो आंदोलन के समर्थन में पहुंचे डॉ. बीडी कल्ला, सरकार से की कार्रवाई की मांग

Published June 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?