Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अपहरण कर की मारपीट, छीने हजारों रूपये
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अपहरण कर की मारपीट, छीने हजारों रूपये
बीकानेरराजस्थानहनुमानगढ़

अपहरण कर की मारपीट, छीने हजारों रूपये

editor
editor Published December 9, 2023
Last updated: 2023/12/09 at 10:52 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। हनुमानगढ़ जिले के फेफाना थानाक्षेत्र में कुछ लोगों ने रात को एक युवक का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया और नगदी छीन कर फरार हो गए। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामला फेफाना थाना क्षेत्र का है। पीड़ित के भतीजे ने फेफाना पुलिस थाने में तीन नामजद सहित एक-दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

पुलिस के अनुसार पालाराम जाट (36) पुत्र बगड़ावत राम सहारण, निवासी चक 2 आरपीएम पिचकराई ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि बुधवार की रात्रि 8 बजे उसका चाचा महेन्द्र पुत्र हजारीराम जाट निवासी चक 2 आरपीएम अपने घर पर था। तभी नरेश पुत्र रामकरण भाम्भू निवासी रतनपुरा, दिनेश जाट पुत्र रामजीलाल देदड़ जाट निवासी रतनपुरा और प्रकाश मूण्ड निवासी चक 9 केएनएन के साथ एक-दो अन्य व्यक्ति कैम्पर गाड़ी में सवार होकर उसके चाचा महेन्द्र के घर आए और उसके चाचा को आवाज दी। चाचा ने कहा कि कौन है, इतने में तीनों यह लोग उसके चाचा महेन्द्र के साथ मारपीट करते हुए उन्हें कैम्पर गाड़ी में डालकर जसाना सड़क के पास ले गए और मारपीट करने लगे। जेब से 22 हजार रुपए निकालकर फरार हो गए।

पालाराम ने बताया कि रास्ते से आते हुए बाइक सवार महेंद्र और भूप ने चाचा को संभाला और गंभीर घायल अवस्था में नोहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चाचा को हनुमानगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपहरण, मारपीट और छीनाझपटी के आरोप संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मुकदमे का अनुसंधान एएसआई इन्द्राजसिंह कर रहे हैं।

- Advertisement -

Share News

editor December 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
बीकानेर
मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार
बीकानेर
चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव
बीकानेर
बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़
बीकानेर
थाने से बाइक गायब मामले में पुलिस ड्राइवर निलंबित, जांच जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक विवाद पर हाईकोर्ट ने मांगा सभी विभागों का पक्ष
बीकानेर
बीकानेर में घर में घुसकर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
बीकानेर
फल मंडी में टैक्सी की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

MGSU वेलोड्रम में दरारें, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

Published July 16, 2026
बीकानेर

मौसम बदला, 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना, गर्मी बरकरार

Published July 16, 2026
बीकानेर

चुनावी वादे निभाने को लेकर नए संवैधानिक आयोग बनाने का प्रस्ताव

Published July 16, 2026
बीकानेर

बीकानेर टीम की बड़ी कार्रवाई, भ्रूण लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़

Published July 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?